CSBC Prohibition Constable Exam 2026: बिहार पुलिस मद्यनिषेध कांस्टेबल परीक्षा शेड्यूल जारी, तिथियां जांचें
Abhay Pratap Singh | May 20, 2026 | 05:34 PM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस मद्यनिषेध कांस्टेबल परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 8 जून (14 जून की परीक्षा के लिए) और 11 जून (17 जून की परीक्षा के लिए) को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC), बिहार ने विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्यनिषेध सिपाही (Prohibition Constable), कक्षपाल (Jail Warder) और चलंत दस्ता सिपाही (Mobile Squad Constable) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, लिखित परीक्षा 14 और 17 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।
बिहार पुलिस मद्यनिषेध कांस्टेबल परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 8 जून (14 जून की परीक्षा के लिए) और 11 जून (17 जून की परीक्षा के लिए) को जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर पंजीकरण नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
CSBC Bihar Police Constable 03/2025 Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में उम्मीदवार निषेध सिपाही, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वॉड सिपाही के पदों के लिए लिखित परीक्षा शेड्यूल जांच सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | शिफ्ट | प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि व समय | |
|---|---|---|---|
| शुरू | समाप्त | ||
|
14 जून, 2026
(रविवार) |
सुबह | 8 जून, 2026 |
14 जून, 2026
(सुबह 9 बजे तक) |
| दोपहर |
14 जून, 2026
(दोपहर 2 बजे तक) |
||
|
17 जून, 2026
(बुधवार) |
सुबह | 11 जून, 2026 |
17 जून, 2026
(सुबह 9 बजे तक) |
| दोपहर |
17 जून, 2026
(दोपहर 2 बजे तक) |
||
सीएसबीसी प्रोहिबिशन कांस्टेबल एडमिट कार्ड एडमिट कार्ड में रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, पिता का नाम सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
नोटिस में कहा गया कि, किसी भी अभ्यर्थी को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। लिखित परीक्षा ऑफलाइन यानी ओएमआर मोड में आयोजित की जाएगी। बिहार पुलिस निषेध कांस्टेबल भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 4,236 पदों को भरा जाएगा।
बोर्ड ने किसी कारण से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में असफल उम्मीदवारों के लिए डिप्लीकेट ई-प्रवेश पत्र का विकल्प दिया है। इसके लिए ‘केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के बैक हार्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के निकल), पटना 800001 स्थित कार्यालय पर परीक्षा तिथि 14 और 17 के लिए क्रमशः 12 जून और 15 जून को जाना होगा।
CSBC Bihar Police Prohibition Constable Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार पुलिस निषेध सिपाही एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीएसबीसी की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Home (Prisons) Dept.’ टैब पर विजिट करें।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
- बिहार पुलिस निषेध एडमिट कार्ड जांचें व डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा