Bihar Police PET Admit Card 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड जारी; फिजिकल टेस्ट 9 दिसंबर को
Abhay Pratap Singh | November 21, 2024 | 09:39 PM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) के लिए कुल 1,06,955 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
नई दिल्ली: केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल भर्ती (CSBC) ने आज यानी 21 नवंबर को बिहार पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा 2024 (Bihar Police PET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में योग्य घोषित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार कांस्टेबल पीईटी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए कुल 1,06,955 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 21,391 पदों को भरा जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “किसी भी कारण से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ उम्मीदवार 5 दिसंबर, 2024 और 6 दिसंबर, 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच बैक हार्डिंग रोड (सचिवालय हॉल्ट के पास), पटना-800001 स्थित केंद्रीय चयन पर्षद कार्यालय से अपने खर्च पर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।”
Also read UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, uppbpb.gov.in पर करें चेक
बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी 2024 परीक्षा 9 दिसंबर, 2024 से आयोजित की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षण में दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद जैसी स्पर्धाएं शामिल होंगी। पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई और छाती की माप भी ली जाएगी, जबकि महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई और वजन निर्धारित मानकों के अनुसार मापा जाएगा।
CSBC Bihar Police Constable PET: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से सीएसबीसी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://apply-csbc.com/PetAdmV123/searchApplication पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद, स्क्रीन पर सीएसबीसी बिहार पुलिस पेट एडमिट कार्ड 2024 प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Bihar Constable PET Admit Card: चयन प्रक्रिया
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया में दो चरणों लिखित परीक्षा और पीईटी को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। केवल लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही पीईटी में भाग लेने के पात्र होंगे। अंतिम चयन केवल पीईटी में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें