CSAB NEUT Counselling 2025: सीएसएबी एनईयूटी बीटेक रजिस्ट्रेशन विंडो कल होगी क्लोज, सीट अलॉटमेंट डेट जानें
Santosh Kumar | June 29, 2025 | 06:59 PM IST | 1 min read
सीएसएबी एनईयूटी काउंसलिंग 2025 के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 4 जुलाई तक चलेगी, जबकि चॉइस फिलिंग की लास्ट डेट 9 जुलाई है।
Check your Chances in NITs/IIITs/GFTIs through CSAB Counselling
Use Nowनई दिल्ली: सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) द्वारा नॉर्थ ईस्टर्न स्टेट्स एंड सम यूनियन टेरिटरीज (एनईयूटी) काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 30 जून को बंद कर दी जाएगी। जो छात्र पात्र हैं और जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in पर कल शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 जून से जारी है।
यह काउंसलिंग जेईई मेन 2025 रैंक के माध्यम से एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित संस्थानों में प्रवेश के लिए है। उम्मीदवार इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला और फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
इस वर्ष, पूर्वोत्तर राज्यों में लगभग 2,000 सीटें और केंद्र शासित प्रदेशों में 740 सीटें सीएसएबी एनईयूटी 2025 के तहत काउंसलिंग सत्र के लिए हैं। सीएसएबी एनईयूटी काउंसलिंग 2025 दो राउंड में आयोजित की जाएगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 4 जुलाई तक
एनईयूटी काउंसलिंग 8 पूर्वोत्तर राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में आरक्षित सीटों के लिए आयोजित की जा रही है। सीएसएबी एनईयूटी 2025 काउंसलिंग के दोनों राउंड का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सीएसएबी एनईयूटी काउंसलिंग 2025 के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 4 जुलाई तक चलेगी, जबकि चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख 9 जुलाई 2025 है। डाटा चेकिंग और सीट वेरिफिकेशन का काम 10 से 14 जुलाई के बीच होगा।
Also read CSAB NEUT Counselling 2025: सीएसएबी एनईयूटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया
CSAB NEUT Counselling 2025: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट डेट
पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 15 जुलाई को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। इसके बाद 16 से 21 जुलाई तक रिपोर्टिंग होगी, जिसमें उम्मीदवारों को ₹5,000 सीट स्वीकृति शुल्क देना होगा और फ्लोट/स्लाइड/फ्रीज विकल्प चुनना होगा।
फ्रीज विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थी प्रोविजनल एडमिशन लेटर डाउनलोड कर सकेंगे और संबंधित संस्थान में एडमिशन ले सकेंगे। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट 28 जुलाई को जारी की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच