COMEDK UGET Seat Allotment 2025: कॉमेडके यूजीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 1 अगस्त तक करें रिपोर्टिंग
Abhay Pratap Singh | July 28, 2025 | 04:39 PM IST | 1 min read
कॉमेडके यूजीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने आज यानी 28 जुलाई को कॉमेडके यूजीईटी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट जांच सकते हैं।
कॉमेडके यूजीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
COMEDK UGET Seat Allotment Result 2025: कॉमेडके सीट अलॉटमेंट
- सीट स्वीकार करें और फ्रीज करें/ स्वीकार करें और अपग्रेड करें/ अस्वीकार करें और अपग्रेड करें का निर्णय लेते समय कुल शुल्क का भुगतान करना होगा।
- आवंटित सीट स्वीकार और स्थगित करने का निर्णय लेने वाले अभ्यर्थियों को केवल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
- अभ्यर्थी को रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि और समय से पहले व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना अनिवार्य है, अन्यथा उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कॉमेडके यूजीईटी 2025 राउंड 1 काउंसलिंग के लिए आवंटित उम्मीदवारों को सीट की पुष्टि के लिए 1 अगस्त, 2025 तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहता है, तो वह 4 अगस्त, 2025 तक अपनी सीट रद्द कर सकता है।
किसी भी सहायता के लिए कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबर 080-46671060 पर कॉल कर सकते हैं या ईमेल आईडी studenthelpdesk@comedk.org पर मेल कर सकते हैं। COMEDK UGET 2025 काउंसलिंग के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
COMEDK UGET 2025 Round 1 Allotment Result: कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों की सहायता से कॉमेडके यूजीईटी सीट अलॉटमेंट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- कॉमेडके की ऑफिशियल वेबसाइट www.comedk.org पर जाएं।
- “यूजीईटी राउंड 1 आवंटन परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- कॉमेडके यूजीईटी अलॉटमेंट रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’