COMEDK UGET Seat Allotment 2025: कॉमेडके यूजीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट comedk.org पर आज, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | July 28, 2025 | 10:29 AM IST | 2 mins read
कॉमेडके यूजीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) द्वारा आज यानी 28 जुलाई को राउंड 1 के लिए कॉमेडके यूजीईटी 2025 सीट आवंटन जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले कैंडिडेट comedk.org पर जाकर कॉमेडके यूजीईटी सीट अलॉटमेंट 2025 की जांच कर सकते हैं।
कॉमेडके यूजीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 1 आवंटन परिणाम आज शाम 4 बजे तक घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 28 जुलाई से 1 अगस्त, 2025 तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग करनी होगी।
COMEDK UGET 2025 Round 1 Allotment Result: डाउनलोड करें
अभ्यर्थी नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कॉमेडके यूजीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट www.comedk.org पर जाएं।
- “यूजीईटी राउंड 1 आवंटन परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकृत क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- कॉमेडके यूजीईटी अलॉटमेंट रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सीट स्वीकार करें और फ्रीज करें या स्वीकार करें और अपग्रेड करें या अस्वीकार करें और अपग्रेड करें का निर्णय लेते समय कुल शुल्क का भुगतान करना होगा स्वीकार और स्थगित करने का निर्णय लेने वाले अभ्यर्थियों को केवल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
COMEDK Round 1 Seat Allotment: आगे की प्रक्रिया
कॉमेडके काउंसलिंग 2025 राउंड 1 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को निम्नलिखित विकल्पों का चयन करना होगा:
- सीट स्वीकार करें - अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ 28 जुलाई से 1 अगस्त के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
- सीट रद्दीकरण - य दि कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहता है, तो वह 28 जुलाई से 4 अगस्त 2025 के बीच अपनी सीट रद्द कर सकता है।
COMEDK UGET Round 1 Allotment Result 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे दी गई सारणी में कॉमेडके यूजीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट | 28 जुलाई, 2025 (शाम 4:00 बजे) |
| राउंड 1 के लिए आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग | 28 जुलाई से 1 अगस्त, 2025 तक |
| राउंड 1 में आवंटित सीट रद्द करना | 28 जुलाई से 4 अगस्त, 2025 तक |
अगली खबर
]शारदा विश्वविद्यालय ने छात्रा की आत्महत्या मामले में दर्ज नहीं कराई एफआईआर, एससी ने न्यायमित्र किया नियुक्त
स्थिति रिपोर्ट में पुलिस का पक्ष भी शामिल किया गया है, जिसमें उसने दावा किया है कि ऐसे मामलों में जिन प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है उनका विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने उल्लंघन किया।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल