COMEDK UGET 2024: कॉमेडके यूजीईटी करेक्शन विंडो कल होगी बंद, परीक्षा तिथि 12 मई
Abhay Pratap Singh | April 17, 2024 | 02:21 PM IST | 2 mins read
यूजीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर अंतिम तिथि तक सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमेडके) कल यानी 18 अप्रैल को अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (यूजीईटी 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद करेगा। COMEDK UGET 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यता होगी।
कॉमेडके यूजीईटी आवेदन फॉर्म 2024 भरने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म में अंतिम तिथि तक करेक्शन कर सकते हैं। करेक्शन के लिए अभ्यर्थी को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके करेक्शन संबंधित लिंक पर जाकर लॉगिन करना होगा।
COMEDK UGET 2024 परीक्षा 12 मई को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। COMEDK UGET 2024 एडमिट कार्ड 6 मई को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा।
कॉमेडके यूजीईटी 2024 परीक्षा ऑनलाइन मोड में तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर में 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, कॉमडके यूजीईटी का आयोजन अंग्रेजी मोड में किया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
Also read COMEDK UGET 2024: कॉमेडके यूजीईटी आवेदन की अंतिम तिथि आज, comedk.org पर करें अप्लाई
प्रश्न पत्र में तीन सेक्शन फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित को शामिल किया जाएगा। तीनों सेक्शन से 60-60 प्रश्न पूछे जाएंगे। कॉमडके अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को 12 मई तक कॉमडके यूजीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी।
COMEDK UGET 2024 आवेदन सुधार विडों में आवेदक पिता का नाम, माता का नाम, कक्षा, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म तिथि में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को फोटो, हस्ताक्षर, जेंडर, कैटेगरी और सब-कैटेगरी (पीडब्ल्यूडी) में भी सुधार का विकल्प दिया जाएगा।
आवेदन में करेक्शन के समय किसी भी तरह की समस्या होने या फिर किसी भी प्रश्न के लिए कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबर 080-46671060 या मेल आईडी studenthelpdesk@comedk.org पर संपर्क कर सकते हैं। कॉमडके यूजीईटी 2024 करेक्शन संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’