COMEDK UGET Admit Card 2026: कॉमेडके यूजीईटी एडमिट कार्ड comedk.org पर जारी, 9 मई को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | April 30, 2026 | 03:49 PM IST | 1 min read
कॉमेडके यूजीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने 30 अप्रैल को कॉमेडके अंडरग्रेजुएट एंड्रेस टेस्ट (UGET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर कॉमेडके यूजीईटी एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा 9 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर अपना कॉमेडक यूजीईटी 2026 एडमिट कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड आदि लाना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कॉमेडके यूजीईटी 2026 हाल टिकट 9 मई को दोपहर 12 बजे तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगा।
उम्मीदवार को कॉमेडके यूजीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कॉमेडके यूजीईटी हाल टिकट में परीक्षार्थी का नाम, परीक्षा तिथि व समय, पहचान पत्र का विवरण, फोटो और परीक्षा केंद्र का नाम व पता जांच सकेंगे।
कॉमेडके यूजीईटी एग्जाम पैटर्न के अनुसार, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से 60-60 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा केवल अंग्रेजी माध्यम में होगी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा भारत भर में बनाए गए 400 केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी।
यह परीक्षा स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, जिनमें लगभग 20,000 सीटें उपलब्ध हैं। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया भी आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से उन्हें संस्थान और पाठ्यक्रम का आवंटन किया जाएगा।
COMEDK UGET 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘लॉगिन’ टैब पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूजीईटी एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा