COMEDK UGET Result 2026: कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट comedk.org पर कल शाम 4 बजे आएगा, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 28, 2026 | 06:55 PM IST | 1 min read
कॉमेडके यूजीईटी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) की ओर से अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UGET) 2026 का रिजल्ट 29 मई को शाम 4:00 बजे जारी किया जाएगा। स्नातक इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के माध्यम से अपना परिणाम जांच सकेंगे।
कॉमेडके यूजीईटी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। स्कोरकार्ड में परीक्षा में प्राप्त विषयवार अंक, कुल अंक और उम्मीदवार की रैंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही कॉमेडके यूजीईटी 2026 काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
काउंसलिंग प्रक्रिया में ऑनलाइन पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन, शुल्क भुगतान और कॉलेजों में रिपोर्टिंग चरण शामिल है। कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा भाग लेने वाले संस्थानों में बीटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा 9 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 30 अप्रैल को जारी किया गया था। कॉमेडके यूजीईटी प्रोविजनल आंसर की 13 मई, 2026 को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 15 मई तक का समय दिया गया था।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “रैंक/ स्कोर कार्ड 29 मई को शाम 4:00 बजे से कैंडिडेट लॉगिन में उपलब्ध होंगे।” अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को कॉमेडके की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
COMEDK UGET 2026 Result: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘लॉगिन’ टैब पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- कॉमेडके यूजीईटी स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार