COMEDK UGET 2025: कॉमेडके यूजीईटी आवेदन फॉर्म में 14 अप्रैल तक comedk.org पर करें सुधार; परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 12, 2025 | 10:41 AM IST | 2 mins read
COMEDK यूजीईटी फॉर्म 2025 में सुधार के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी/ आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने 11 अप्रैल से कॉमेडके यूजीईटी 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। सफलतापूर्क पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के माध्यम से कॉमेडके यूजीईटी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
COMEDK UGET 2026: Mock Test Series
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain University | Presidency University | Dayananda Sagar University | New Horizon (NHCE)
New: Visit IIsc Bangalore & Get B.Tech Admission Guidance | 30th May | Register Now
कॉमेडके अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक है। COMEDK यूजीईटी फॉर्म 2025 में सुधार के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी/ आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। COMEDK UGET 2025 परीक्षा 10 मई को आयोजित की जाएगी।
कॉमेडके यूजीईटी 2025 एडिट विंडो के माध्यम से उम्मीदवार अपने नाम, माता-पिता के नाम, निवास और जन्म तिथि (DOB) को छोड़कर अपने COMEDK UGET 2025 आवेदन के अन्य सभी विवरणों में बदलाव कर सकते हैं। कॉमेडके यूजीईटी सुधार प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए कॉमेडके यूजीईटी 2025 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
COMEDK UGET 2025 परीक्षा ऑनलाइन (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। कॉमेडके यूजीईटी 2025 पेपर में तीन सेक्शन भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। कॉमेडके यूजीईटी मार्किंग स्कीम 2025 के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। हालांकि, नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
नोटिस में कहा गया कि, कॉमेडके यूजीईटी 2025 आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की विसंगतियां होने पर उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कॉमेडके यूजीईटी 2025 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
COMEDK UGET Correction Window 2025: कैसे सुधार करें?
कॉमेडके यूजीईटी 2025 फॉर्म में निम्नलिखित चरणों की सहायता से समय-सीमा के भीतर सुधार कर सकते हैं:
- कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
- COMEDK UGET 2025 आवेदन सुधार लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी