COMEDK UGET 2025 Admit Card: कॉमेडके यूजीईटी एडमिट कार्ड comedk.org पर जारी; एग्जाम डेट, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | May 1, 2025 | 11:24 AM IST | 2 mins read
कॉमेडके यूजीईटी 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज कर्नाटक (COMEDK) ने अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग टेस्ट 2025 (UGET 2025) और Uni-GAUGE-E 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्क आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के माध्यम से कॉमेडके यूजीईटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
कॉमेडके यूजीईटी 2025 और Uni-GAUGE-E 2025 परीक्षा 10 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए कॉमेडके यूजीईटी 2025 हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
COMEDK UGET 2025 Exam Date: परीक्षा के दिन साथ रखने योग्य सामग्री
कॉमेडके यूजीईटी 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित सामग्री परीक्षा केंद्र पर ले जाने की अनुमति है:
- टेस्ट एडमिशन टिकट (टीएटी) का प्रिंटआउट।
- 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो।
- आवेदन पत्र में उल्लिखित मूल पहचान प्रमाण।
- रफ वर्क के लिए पेंसिल।
- पारदर्शी पानी की बोतल (वैकल्पिक)।
Also read VITEEE 2025 Result: वीआईटीईईई रिजल्ट 5 मई को होगा जारी, viteee.vit.ac.in से कर सकेंगे चेक
कॉमेडके प्रवेश परीक्षा 170 से अधिक प्रतिभागी संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। COMEDK UGET 2025 कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे। कॉमेटके यूजीईटी कटऑफ का निर्धारण परीक्षा का कठिनाई स्तर, उम्मीदवार की श्रेणी और पिछले वर्ष के कटऑफ रुझानों के आधार किया जाता है।
COMEDK UGET 2025 प्रोविजनल आंसर की 14 मई को जारी की जाएगी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 16 मई तय की गई है। कॉमेडके यूजीईटी 2025 रिजल्ट की घोषणा 24 मई को की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए कॉमेडके की वेबसाइट पर जाएं।
COMEDK UGET Admit Card 2025 Official Website: कैसे डाउनलोड करें?
COMEDK UGET एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकेंगे:
- COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
- होमपेज पर कॉमेडके एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- कॉमेडके यूजीईटी हाल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम