CJP Protest: सीजेपी के आंदोलन में शामिल हुए स्कूल-कॉलेज के छात्र, राजनीतिक जवाबदेही तय करने की मांग की
Press Trust of India | June 6, 2026 | 06:07 PM IST | 3 mins read
ग्वालियर से बस के माध्यम से प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे सौरभ गुर्जर ने कहा कि सीजेपी चुनावी राजनीति में उतरती है तो वह उसका समर्थन करेंगे।
नई दिल्ली: 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के आंदोलन के तहत शनिवार को स्कूल-कॉलेज के छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवार और अभिभावक दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे। कई लोगों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी चिंताओं ने ही उन्हें यहां आने के लिए प्रेरित किया। शनिवार सुबह से जुटना शुरू हुई भीड़ दिन भर बढ़ती रही।
आंदोलन में शामिल लोगों ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर बार-बार सामने आने वाले विवाद, परिणामों को लेकर अनिश्चितता और अधिकारियों की जवाबदेही की कमी ने व्यवस्था पर उनका भरोसा कमजोर कर दिया है।
लोगों ने भाजपा और विपक्षी दलों से निराशा जताते हुए कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को महत्व नहीं मिल रहा। एक अभिभावक ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान छात्रों पर पड़ने वाले दबाव को उन्होंने करीब से देखा है।
CJP Party: सीजेपी चुनाव लड़ी तो मिलेगा समर्थन
दिल्ली में गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के साथ काम करने वाली वैशाली ने कहा कि भारत अक्सर अपनी युवा आबादी को देश के लिए फायदेमंद बताता है, लेकिन युवाओं की समस्याओं का पर्याप्त समाधान नहीं होता।
उन्होंने कहा, ''भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है, लेकिन उसकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।'' कश्मीर से पहुंचीं विधि पाठ्यक्रम की छात्रा सबरीना अपने छोटे भाई के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं।
उन्होंने कहा, ''ज्यादा लोग मिलकर आवाज उठाएंगे तो बात सुने जाने की संभावना भी बढ़ेगी।'' ग्वालियर से बस के माध्यम से प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे सौरभ गुर्जर ने कहा कि सीजेपी चुनावी राजनीति में उतरी तो वह उसका समर्थन करेंगे।
Jantar Mantar CJP: समस्याओं का समाधान करे सरकार
साकेत निवासी कृष्णा ने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़े हुए नहीं हैं। सरकारें लोगों की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा, ''मैं लोगों की आवाज का समर्थन करता हूं। फिलहाल मुझे किसी भी पक्ष से उम्मीद नहीं है।''
एमबीए में स्नातक की पढ़ाई कर चुके छतरपुर के धनराज ने भी कहा कि वह ऐसे किसी नए राजनीतिक मंच का समर्थन करेंगे जो टकराव के बजाय सुधारों पर ध्यान दे। उन्होंने कहा, ''भ्रष्टाचार हर स्तर पर है। हमें सुधार की जरूरत है।''
Protest CJP: जवाबदेही तय करने की मांग की गई
यूपीएससी की तैयारी कर रहे राजू शर्मा ने कहा कि छात्रों को प्रभावित करने वाली लापरवाही के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को भी शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठानी चाहिए।
हरियाणा के झज्जर से स्नातकोत्तर छात्र नीरज ने कहा कि सरकार और विपक्ष उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा, ''हम ऐसा आंदोलन चाहते हैं जिस पर भरोसा किया जा सके और जो लोगों के मुद्दों पर काम करे।''
प्रदर्शन के आयोजन में सहयोग कर रहे रंजीत राज ने कहा कि आंदोलनकारियों में राजनीतिक व्यवस्था को लेकर असंतोष की भावना है। उन्होंने कहा, ''अगर विपक्ष बेहतर काम कर रहा होता, तो शायद इतने लोग यहां नहीं होते।''
Also read ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू किया अभियान
CJP Protest: प्रदर्शन में कुछ स्कूली छात्र भी शामिल
प्रदर्शन में स्वयंसेवक के रूप में मौजूद व्लॉगर राज पटेल ने कहा कि समर्थक चाहते हैं कि ध्यान आंदोलन की आलोचना पर नहीं, बल्कि उठाए जा रहे मुद्दों पर केंद्रित रहे। प्रदर्शन में कुछ स्कूली छात्र भी शामिल हुए।
7वीं कक्षा के छात्र अद्वैत ने कहा कि छात्र चाहते हैं कि परीक्षा से जुड़े विवाद उनके भविष्य को प्रभावित न करें। सरकार को छात्रों की सुरक्षा करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे विवादों के कारण उनका करियर बर्बाद न हो।''
अद्वैत के पिता अपूर्व जोठवानी ने कहा कि परीक्षा संबंधी अनिश्चितता परिवारों के लिए भी तनाव का कारण बन गई है। उन्होंने कहा, ''अभिभावक भी परेशान हैं। कुछ वर्षों में मेरे बच्चे को भी अपना करियर चुनना होगा।''
Quick Watch
]अगली खबर
]शिक्षा मंत्री प्रधान को हटाने की मांग पर भारतीय युवा कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, कई राज्यों में आंदोलन
कांग्रेस की युवा इकाई ने कहा कि वह कई राज्यों में विरोध प्रदर्शनों का नया चरण शुरू करेगी जिसके तहत मशाल जुलूस निकाले जाएंगे, छात्रों से संपर्क करने के कार्यक्रम चलाए जाएंगे और प्रदर्शन एवं घेराव किया जाएगा।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल