‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू किया अभियान
Santosh Kumar | May 23, 2026 | 12:03 PM IST | 2 mins read
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने वालों से प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वाली ऑनलाइन याचिका का समर्थन करने का आग्रह किया।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अकाउंट "कॉकरोच जनता पार्टी" (सीजेपी) ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए एक अभियान शुरू किया। सीजेपी के नए 'एक्स' हैंडल - "कॉकरोच इज बैक" - और इसके इंस्टाग्राम मंच के माध्यम से शुरू किया गया यह अभियान शिक्षा क्षेत्र में कथित प्रणालीगत विफलताओं पर केंद्रित है, विशेष रूप से नीट 2026 पेपर-लीक विवाद से संबंधित चिंताओं पर।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने वालों से प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वाली ऑनलाइन याचिका का समर्थन करने का आग्रह किया। इस संबंध में अभिजीत दीपके ने एक वीडियो संदेश जारी किया है।
Cockroach Janata Party: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज
उन्होंने कहा, "कैसे हो तुम सब कॉकरोच? सब कह रहे हैं कि तुम इंटरनेट पर खूब मजे कर रहे हो, लेकिन मुझे लगता है अब कुछ असली काम करने का समय आ गया है। आज हम शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए याचिका शुरू कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "अब समय आ गया है कि व्यवस्था को जवाबदेह बनाया जाए। व्यवस्था की गलती के कारण ही 22 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ, छात्रों ने आत्महत्या की। चाहे कुछ भी हो जाए, धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा।"
NEET Paper Leak 2026: नीट पुनः परीक्षा 21 जून को
3 मई को आयोजित नीट यूजी को पेपर लीक के आरोपों के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा हाल ही में रद्द कर दिया गया था। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो इस मामले की जांच कर रहा है और 21 जून को पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी।
दीपके ने प्रधान के खिलाफ अभियान के दौरान जान से मारने की धमकियां मिलने का भी दावा किया। 'एक्स' द्वारा भारत में मूल सीजेपी हैंडल पर रोक लगा दी गई, जिसके बाद दीपके ने नया हैंडल "कॉकरोच इज बैक" शुरू किया।
NEET UG Paper Leak 2026: अभिजीत दीपके ने क्या कहा?
नया हैंडल की टैगलाइन है - "कॉकरोच कभी मरता नहीं" रखी गई है। दीपके ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "उम्मीद पहले से थी क्योंकि हमारे अकाउंट को हैक करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन सरकार का दांव उलटा पड़ गया है।"
उनके अनुसार, 'एक्स' द्वारा सीजेपी खाते को बंद किए जाने से पहले मूल खाते पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। शुक्रवार दोपहर तक, लॉन्च होने के लगभग 24 घंटे बाद, "कॉकरोच इज बैक" के हैंडल पर 1.65 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो चुके थे।
इंस्टाग्राम पर, सीजेपी के शुक्रवार दोपहर तक 2.05 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर गया। सत्तारूढ़ भाजपा, जिसके मेटा के स्वामित्व वाले मंच पर लगभग 91 लाख फॉलोअर्स हैं। कांग्रेस के लगभग 1.34 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार