शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी संस्थापक की जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
Santosh Kumar | June 6, 2026 | 11:53 AM IST | 2 mins read
यह प्रदर्शन सीजेपी द्वारा किया जा रहा है जो युवाओं के नेतृत्व वाली ऑनलाइन मुहिम है। इसके माध्यम से सीजेपी नीट, सीबीएसई, सीयूईटी और एसएससी सहित विभिन्न परीक्षाओं में अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रहा है।
नई दिल्ली: ऑनलाइन मुहिम के तौर पर शुरू की गई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली पहुंचे और उन्होंने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने का आग्रह किया। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर दीपके को गिरफ्तार किया गया तो वह छह सप्ताह का अनशन करेंगे।
दीपके ने समर्थकों को एक किताब और राष्ट्रीय ध्वज लाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल लोगों से पुलिसकर्मियों को फूल भेंट करने काआग्रह किया और जोर दिया कि आंदोलन ''प्रेम और शांति'' के साथ किया जाना चाहिए।
उन्होंने लिखा, ''जंतर-मंतर पर आप सभी से मिलने के लिए उत्सुक हूं। एक किताब और हमारा तिरंगा लाना न भूलें! पुलिसकर्मियों को करुणा और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में फूल भेंट करें। हमें यह आंदोलन शांति के साथ करना है!''
Cockroach Janta Party: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
यह प्रदर्शन सीजेपी द्वारा किया जा रहा है जो युवाओं के नेतृत्व वाली ऑनलाइन मुहिम है। इसके माध्यम से सीजेपी नीट, सीबीएसई, सीयूईटी और एसएससी सहित विभिन्न परीक्षाओं में अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रहा है।
इस समूह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है। अभिजीत दीपके इस आंदोलन में भाग लेने के लिए अमेरिका से लौटे हैं। उन्होंने इस अभियान को एक शांतिपूर्ण संवैधानिक आंदोलन बताया है।
सोशल मीडिया पर समर्थन मिलने के बाद समूह का जंतर-मंतर पर होने वाला यह प्रदर्शन पहला महत्वपूर्ण जमीनी प्रदर्शन होने की उम्मीद है। वांगचुक ने युवाओं से शांति बनाए रखने और अधिकारियों के साथ सहयोग का आग्रह किया।
Also read ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू किया अभियान
CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई
दीपके ने प्रदर्शनकारियों को केवल आवश्यक वस्तुएं, जैसे पानी की बोतलें और मोबाइल फोन, साथ रखने की सलाह दी और उन्हें फूल लाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदर्शन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सोशल मीडिया निगरानी और अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। एहतियात के तौर पर नयी दिल्ली और अन्य रणनीतिक स्थानों पर 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
इस प्रदर्शन से पहले सीजेपी ने दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिनमें अहिंसक आचरण बनाए रखने और किसी भी प्रकार के टकराव से बचने का आग्रह किया गया। दीपके ने पुलिस कर्मियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने पर जोर दिया।
अगली खबर
]शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा न देने पर 6 जून के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे सोनम वांगचुक
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए संदेश में वांगचुक ने कहा कि उन्होंने दीपके से बात की और उनसे यह आश्वासन मांगा कि यह आंदोलन भारतीय युवाओं की आवाज को प्रदर्शित करता है और किसी "विदेशी ताकतों" से प्रभावित नहीं है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल