Coal India MT Recruitment 2026: कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी नोटिफिकेशन 660 पदों के लिए जारी; आवेदन तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | May 6, 2026 | 06:56 PM IST | 2 mins read
सीआईएल एमटी भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये (ई-1 ग्रेड) तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, कोल इंडिया एमटी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मई (सुबह 10 बजे) से शुरू होगी और 11 जून, 2026 (शाम 6 बजे) समाप्त हो जाएगी।
सीआईएल एमटी भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 660 मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों को भरा जाएगा, जिसमें सिविल इंजीनियर के 178, इलेक्ट्रिकल के 221, मैकेनिकल के 145, सिस्टम के 43 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन के 38 पद शामिल हैं। इसके अलावा, जियोलॉजी के 15, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के 11, राजभाषा हिंदी के 5 और कंप्यूटर साइंस के 4 पद भरे जाएंगे।
पात्रता मानदंड के अनुसार, संबंधित ब्रांच में न्यूनतम 60% अंकों में इंजीनियरिंग डिग्री (बीई/बीटेक/बीएससी) होनी चाहिए। एससी/ एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 30 अप्रैल, 2026 तक सामान्य व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष है, जबकि आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट को छूट दी जाएगी।
कोल इंडिया एमटी आवेदन शुल्क 2026 के रूप में जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और लागू जीएसटी 180 रुपये (कुल 1180 रुपये) का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों/ सीआईएल और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारियों को फीस भुगतान से छूट दी गई है।
कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 के तहत चयन केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित कैंडिडेट को 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये (ई-1 ग्रेड) तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए www.coalindia.in/career-cil/jobs-coal-india/ पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
Coal India MT Vacancy 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीआईएल एनटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- कोल इंडिया की वेबसाइट https://www.coalindia.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘मैनेजमेंट ट्रेन 2026 आवेदन लिंक’ पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच