CMAT 2025 Exam Guidelines: सीमैट परीक्षा का कल दो शिफ्ट में आयोजन; जानें एग्जाम गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज
Santosh Kumar | January 24, 2025 | 03:04 PM IST | 2 mins read
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2025 की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 25 जनवरी को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2025 आयोजित करेगी। सीमैट 2025 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने परीक्षा के लिए सीमैट 2025 एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। सीमैट परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एनटीए द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना होगा। साथ ही उन्हें जरूरी दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सीमैट हॉल टिकट 2025 एनटीए के आधिकारिक पोर्टल exams.nta.ac.in/CMAT पर उपलब्ध है। एनटीए देश भर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा। सीमैट 2025 परीक्षा दो शिफ्ट (सीबीटी) मोड में होगी।
CMAT 2025 Exam Timing: सीमैट एग्जाम टाइमिंग
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2025 की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। एनटीए ने सीमैट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 पहले ही जारी की है।
उम्मीदवारों को एनटीए सीमैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है।
सीमैट 2025 परीक्षा में प्रश्न एमसीक्यू प्रारूप में होंगे। सही उत्तर के लिए +4 अंक मिलेंगे, और गलत उत्तर के लिए -1 अंक मिलेंगे। उम्मीदवारों को सीमैट 2025 परीक्षा केंद्र पर इन दस्तावेजों के साथ जाना चाहिए-
- सीमैट 2025 एडमिट कार्ड
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस),
- पासपोर्ट आकार का फोटो
CMAT 2025 Exam Guidelines: एनटीए सीमैट दिशानिर्देश
सीमैट 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-
- सीमैट 2025 एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के अलावा उम्मीदवारों को मूल फोटो पहचान प्रमाण भी साथ लाना होगा।
- सीमैट एडमिट कार्ड को परीक्षा हॉल से बाहर निकलते समय निर्धारित ड्रॉप बॉक्स में डालना होगा।
- अगर उम्मीदवार एडमिट कार्ड जमा नहीं करते हैं तो उनके उत्तरों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
- परीक्षा शुरू होने के समय से कम से कम दो घंटे पहले अपने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- प्रवेश द्वार खुलने के 1.30 घंटे बाद सत्यापन और पंजीकरण डेस्क बंद कर दिया जाएगा।
- कोई भी उम्मीदवार जो कमरा या सीट बदलता हुआ पाया जाएगा, उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- उम्मीदवारों को सीमैट परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी सामान ले जाने की अनुमति नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल