Santosh Kumar | January 20, 2025 | 09:50 PM IST | 1 min read
एनटीए सीमैट 2025 की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीमैट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT के माध्यम से सीमैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए सीमैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Preparation Study Plan
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
एनटीए 25 जनवरी 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2025 आयोजित करेगी। एनटीए सीमैट परीक्षा दो पालियों में कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को एनटीए सीमैट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। एनटीए ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पहले ही सीमैट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी है। सीमैट 2025 की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
सीमैट 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय सहित विवरण शामिल हैं। इसमें परीक्षा के दिन के निर्देश और अन्य आवश्यक जानकारी भी शामिल है।
उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स के माध्यम एनटीए सीमैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
यदि किसी अभ्यर्थी को सीमैट 2025 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या देखने में परेशानी हो रही है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकते हैं।