CMAT 2024 Answer Key Challenge: सीमैट प्रोविजनल उत्तर कुंजी को चुनौती देने का आज आखिरी दिन, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | May 25, 2024 | 02:36 PM IST | 1 min read
सीएमएटी प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य शुल्क देना होगा।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2024 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का आज (25 मई) आखिरी दिन है। जो उम्मीदवार एनटीए द्वारा जारी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT के माध्यम से सीमैट प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2024 पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज रात 9 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सीएमएटी उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। पेमेंट विंडो रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।
एनटीए ने पहले एक आधिकारिक नोटिस में कहा था कि प्रोसेसिंग शुल्क प्राप्त किए बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौती के लिए शुल्क किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बता दें कि एनटीए द्वारा सीमैट 2024 परीक्षा 15 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड के माध्यम से दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी।
Also read CMAT Answer Key 2024: सीमैट आंसर की, रिस्पॉन्स शीट exams.nta.ac.in पर जारी, चैलेंज विंडो सक्रिय
CMAT 2024 Answer Key Challenge: कैसे चुनौती दें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CMAT 2024 Provisional Answer Key को चुनौती दे सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT/ पर जाएं।
- CMAT 2024 Answer Key Challenge Link पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें, उत्तर कुंजी प्रदर्शित होगी।
- आपत्तियाँ उठाएँ और आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
- चुनौतियाँ सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का स्क्रीनशॉट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल