UP Board Topper Samman 2026: सीएम योगी आदित्यनाथ 1 जून को करेंगे मेधावियों का सम्मान, मिलेगी नकद राशि, टैबलेट
Saurabh Pandey | May 27, 2026 | 12:25 PM IST | 2 mins read
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 जून 2026 को लखनऊ में विभिन्न बोर्डों के 223 राज्य-स्तरीय मेधावियों को 1-1 लाख रुपये, टैबलेट और मेडल देकर सम्मानित करेंगे। इसी के साथ प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला-स्तरीय समारोह भी आयोजित होंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के होनहारों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आगामी 1 जून 2026 को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक भव्य 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह' में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 223 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। सरकार द्वारा इन सभी राज्य स्तरीय टॉपर्स को प्रोत्साहन के रूप में एक-एक लाख रुपये की नकद राशि, एक टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न शिक्षा बोर्डों की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों को शामिल किया गया है। इसमें सबसे बड़ी संख्या यूपी बोर्ड के छात्रों की है। यूपी बोर्ड की मुख्य मेरिट सूची में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 138 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें हाईस्कूल के 115 और इंटरमीडिएट के 23 छात्र शामिल हैं।
यूपी सहित अन्य बोर्डों के छात्रों को मिलेगा सम्मान
उत्तर प्रदेश सरकार केवल यूपी बोर्ड ही नहीं, बल्कि अन्य बोर्ड के होनहारों की प्रतिभा का भी सम्मान करेगी। राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाले कुल 223 मेधावियों में माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद (संस्कृत बोर्ड) के 21 छात्र, सीआईएससीई (CISCE) बोर्ड के 33 छात्र और सीबीएसई (CBSE) बोर्ड के 31 मेधावी छात्र शामिल हैं। इन सभी छात्रों को सीधे मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का गौरव प्राप्त होगा।
मेधावी छात्रों को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित
लोक भवन में होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ प्रदेश के सभी 75 जिलों में भी 'जिला स्तरीय सम्मान समारोह' का आयोजन किया जाएगा। जिलों की स्थानीय मेरिट सूची में टॉप-10 स्थान पाने वाले कुल 1,459 मेधावी छात्रों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस जिला स्तरीय सूची में हाईस्कूल के 687 और इंटरमीडिएट के 772 मेधावी शामिल हैं, जिन्हें जिले के प्रभारी मंत्रियों या जनप्रतिनिधियों द्वारा 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
शासन की ओर से इस पूरे कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे सम्मानित होने वाले छात्रों को ससमय और सुरक्षित तरीके से समारोह में शामिल कराएं। इसके साथ ही, लखनऊ में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Streaming) सभी जिला मुख्यालयों पर भी किया जाएगा ताकि अन्य छात्र भी इससे प्रेरित हो सकें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार