Trusted Source Image

Rajasthan NMMS Result 2026: राजस्थान एनएमएमएस रिजल्ट जारी, rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर देखें मार्कशीट

Santosh Kumar | May 26, 2026 | 02:51 PM IST | 1 min read

राजस्थान शिक्षा विभाग ने छात्रों को उनके रोल नंबर और कैप्चा कोड का उपयोग करके अपने एनएमएमएस रिजल्ट देखने की सुविधा प्रदान की है।

एनएमएमएस राजस्थान एग्जाम 2025-26 के लिए 16 नवंबर, 2025 को हुआ। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनएमएमएस राजस्थान एग्जाम 2025-26 के लिए 16 नवंबर, 2025 को हुआ। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा 2026 के परिणाम राजस्थान राज्य शाला दर्पण पोर्टल पर घोषित कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in के माध्यम से रिजल्ट और मार्कशीट देख सकते हैं। राजस्थान शिक्षा विभाग ने छात्रों को उनके रोल नंबर और कैप्चा कोड का उपयोग करके अपने नतीजे देखने की सुविधा प्रदान की है।

एनएमएमएस राजस्थान एग्जाम 2025-26 के लिए 16 नवंबर, 2025 को हुआ। जो छात्र राजस्थान एनएमएमएस परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें कक्षा 9 से कक्षा 12 तक ₹12,000 (₹1,000 प्रति माह) की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

NMMS Rajasthan Result 2026: राजस्थान एनएमएमएस रिजल्ट के बाद?

प्रोविजनल आंसर-की 26 फरवरी को जारी की गई। उम्मीदवार 9 मार्च तक आंसर-की के संबंध में आपत्तियां दर्ज करा सकते थे। यह परीक्षा वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है और चयनित छात्रों को 4 वर्षों के लिए छात्रवृत्ति मिलती है।

चयनित छात्रों को अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह छात्रवृत्ति सीधे छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र राजस्थान राज्य शाला दर्पण पोर्टल की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Also readCBSE Re-evaluation Controversy: अरविंद केजरीवाल ने की धर्मेंद्र प्रधान को हटाने व ओएसएम को समाप्त करने की मांग

Rajasthan NMMS Result 2026: राजस्थान एनएमएमएस रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एनएमएमएस राजस्थान रिजल्ट 2026 देख सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नीचे दिए 'View More' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब एनएमएमएस सेक्शन पर क्लिक करके ओपन करें।
  • रिजल्ट पर क्लिक कर रोल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • एनएमएमएस राजस्थान मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

इस वर्ष, इस योजना के तहत राजस्थान राज्य का कोटा (छात्रवृत्ति की संख्या) 5,471 है, जिसे जिला-वार और श्रेणी-वार वर्गीकृत किया गया है। इसलिए, छात्रवृत्ति के लिए पात्र होने हेतु, जिला-वार मेरिट सूची में शामिल होना अनिवार्य है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications