CM SHRI Schools Admission Admit Card: दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में 6, 9 में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जारी

Saurabh Pandey | April 9, 2026 | 08:45 AM IST | 1 min read

आधिकारिक सूचना के अनुसार, कक्षा 6 और 9 के लिए प्रवेश परीक्षा दिल्ली के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग समय अवश्य देखना चाहिए और निर्धारित समय से कम से कम 60 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, कक्षा 6 और 9 के लिए प्रवेश परीक्षा दिल्ली के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने कक्षा 6 से 9 तक के लिए सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in के माध्यम से सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा केंद्र का पता, उम्मीदवार का नाम, पिता/माता का नाम, रोल नंबर और रिपोर्टिंग समय सहित परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड प्रति और एक वैलिड फोटो पहचान पत्र परीक्षा स्थल पर ले जाना अनिवार्य है।

CM SHRI Schools Admission Test 2026: परीक्षा तिथि

दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में कक्षा 6 से 9 में एडमिशन के लिए टेस्ट 13 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जबकि कक्षा 11 के लिए एडमिट कार्ड 1 मई को और प्रवेश परीक्षा 7 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 से 9 और 11 तक के लिए सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 11:30 से 2 बजे तक होगी।

CM SHRI Schools Admission Test 2026: कक्षा 6 का पैटर्न

विवरण
परीक्षा डिटेल्स
प्रश्नों की कुल संख्या
75
अधिकतम अंक
300
अधिकतम अनुमत समय
150 मिनट (2.5 घंटे)

CM SHRI Schools Admission Test 2026: कक्षा 9 का पैटर्न

विवरण
परीक्षा डिटेल्स
प्रश्नों की कुल संख्या
100
अधिकतम अंक
400
अधिकतम अनुमत समय
150 मिनट (2.5 घंटे)

CM SHRI Schools Admission Test 2026: कक्षा 11 का पैटर्न

विवरण
परीक्षा डिटेल्स
प्रश्नों की कुल संख्या
100
अधिकतम अंक
400
अधिकतम अनुमत समय
180 मिनट (3 घंटे)

Also read UKPSC PCS Mains Admit Card 2025: यूकेपीएससी पीसीएस मेन्स एडमिट कार्ड 11 अप्रैल को, परीक्षा कार्यक्रम जांचें

CM SHRI Schools Admission Test 2026: रिजल्ट डेट

कक्षा 6 से 9 के लिए सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी किया जाएगा, जबकि 11 का रिजल्ट 25 मई तक जारी किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]