Trusted Source Image

CBSE Class 12 Exam 2026: पश्चिम एशिया के स्कूलों के लिए 12वीं के अंक अपलोड करने की विंडो ओपन, लास्ट डेट जानें

Santosh Kumar | April 8, 2026 | 06:02 PM IST | 2 mins read

इस अवधि के दौरान, स्कूलों को हर छात्र के सभी विषयों के अंक समय पर अपलोड करना जरूरी है। 17 अप्रैल के बाद कोई सुधार या नए अपलोड की अनुमति नहीं होगी।

पश्चिम एशिया के स्कूलों के लिए कक्षा 12 के छात्रों के अंक अपलोड करने की विंडो ओपन है। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)
पश्चिम एशिया के स्कूलों के लिए कक्षा 12 के छात्रों के अंक अपलोड करने की विंडो ओपन है। (इमेज-एक्स/@cbseindia29)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पश्चिम एशिया के स्कूलों के लिए कक्षा 12 के छात्रों के अंक अपलोड करने की विंडो ओपन कर दी है। बोर्ड ने जारी अधिसूचना में इसकी घोषणा की। यह विशेष व्यवस्था उन देशों में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों पर लागू होती है, जहां भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई। अब स्कूल वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर छात्रों के आंतरिक अंक अपलोड करेंगे।

अंक अपलोड करने के लिए विंडो 8 से 17 अप्रैल तक खुली रहेगी। इस अवधि के दौरान, स्कूलों को हर छात्र के सभी विषयों के अंक समय पर अपलोड करना जरूरी है। 17 अप्रैल के बाद कोई सुधार या नए अपलोड की अनुमति नहीं होगी।

CBSE Class 12 Exam 2026: आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट

स्कूल के प्रिंसिपलों और संबंधित कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे इस विंडो का पूरा इस्तेमाल करें। यह प्रक्रिया सीबीएसई की विशेष मूल्यांकन योजना के तहत की जा रही है। इस संबंध में अधिसूचना बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पश्चिम एशिया में पढ़ने वाले हजारों छात्रों के नतीजे अब इन अपलोड किए गए अंकों और पहले किए गए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किए जाएंगे। बोर्ड ने स्कूलों को सही डेटा अपलोड करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

Also readCBSE Class 10 Result 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम कब आएगा? जानें डाउनलोड चरण और पिछले वर्षों का ट्रेंड

CBSE Board Result 2026: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?

स्कूलों को सीबीएसई वेबसाइट पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से या SARAS पोर्टल के जरिए इस विंडो तक पहुँचना होगा। अपलोड करने की प्रक्रिया के दौरान, छात्रों की ज़रूरी जानकारियां बहुत सावधानी से दर्ज की जानी चाहिए।

बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि गलत अंक अपलोड करने के लिए केवल स्कूल ही जिम्मेदार होगा। एक बार अंक अपलोड हो जाने के बाद, बोर्ड परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा, और परिणामों की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications