Trusted Source Image

CBSE Class 10 Result 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम कब आएगा? जानें डाउनलोड चरण और पिछले वर्षों का ट्रेंड

Abhay Pratap Singh | April 5, 2026 | 10:55 PM IST | 2 mins read

सीबीएसई क्लास 10th एग्जाम 2026 में लगभग 25,00,000 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Check Now
सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम इसी महीने जारी किया जा सकता है। बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in के माध्यम से सीबीएसई 10th रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

सीबीएसई 10वीं कक्षा का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीबीएसई 10th एग्जाम 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक कुल 8,074 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में लगभग 25,00,000 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

CBSE Class 10 Result 2026: पिछले वर्षों का ट्रेंड और पास प्रतिशत

नीचे सारणी में उम्मीदवार पिछले वर्षों में सीबीएसई 10वीं कक्षा का परिणाम जारी होने की तिथि और पास प्रतिशत जांच सकते हैं:

वर्षरिजल्ट डेटपास प्रतिशत
202513 मई93.66%
202413 मई93.60%
202312 मई93.12%
202222 जुलाई94.40%
20213 अगस्त99.04%

Also readDelhi School Calendar 2026-27: दिल्ली स्कूल कैलेंडर जारी, सीयूईटी आवेदन जल्द, जानें ग्रीष्मकालीन अवकाश डेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम जारी होने का समय सुबह 10 बजे रहेगा। सीबीएसई बोर्ड ने वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ 13 मई, 2025 को जारी किया था।

साल में दो बार होगी परीक्षा -

सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। सीबीएसई क्लास 10th की पहली परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है, जबकि दूसरी परीक्षा में अपने अंकों में सुधार करने वाले छात्र शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

CBSE Class 10 Result 2026 Date: डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीबीएसई 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 2026 पीडीएप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाएं।
  • सीबीएसई कक्षा 10 स्कोरकार्ड पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें व सबमिट करें।
  • सीबीएसई 10वीं स्कोरकार्ड पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • सीबीएसई कक्षा 10 रिजल्ट 2026 जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications