Abhay Pratap Singh | April 5, 2026 | 09:37 PM IST | 2 mins read
पीएसटीईटी उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी पेपर 1 (प्राथमिक स्तर) और पेपर 2 (उच्च प्राथमिक स्तर) के सभी प्रश्न पत्रों के लिए जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pstet2025.org पर जाकर पीएसटीईटी फाइनल आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
पीएसटीईटी उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी। प्रोविजनल आंसर की के विरुद्ध उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है, जिसमें प्रत्येक प्रश्नपत्र के सभी 150 प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं।
उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते है। पीएसटीईटी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
पंजाब बोर्ड ने पीएसटीईटी 2025 परीक्षा 15 मार्च, 2026 को आयोजित की। पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन पंजाब भर में कक्षा 1 से 8 तक में पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है।
पीएसटीईटी परिणाम 2026 जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% (150 में से 90) अंक और ओबीसी, एससी और एसटी कैंडिडेट को 55% (150 में से 82) अंक लाने होंगे।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “पीएसटीईटी 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को ईमेल या फोन के माध्यम से किसी भी प्रकार के सुधार संबंधी अनुरोध नहीं भेजने चाहिए। परिणाम घोषित होने के बाद 2 दिनों की अवधि के लिए केवल योग्य उम्मीदवारों को ही सुधार संबंधी अनुरोध भेजने की अनुमति होगी।”
आगे कहा गया कि, परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा के दौरान कुछ सीमित सुधारों के लिए अपना अनुरोध ईमेल आईडी helpdesk@pstet2025.org पर भेज सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार पीएस टीईटी अंतिम उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: