CM Shri School Result 2026: सीएम श्री स्कूल कक्षा 11 एडमिशन टेस्ट रिजल्ट 31 मई तक आएगा, डायरेक्ट लिंक जानें
Santosh Kumar | May 26, 2026 | 10:14 AM IST | 2 mins read
सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट रिजल्ट की घोषणा के बाद, सफल विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने घोषणा की है कि सीएम श्री स्कूलों में कक्षा 11 में दाखिले के लिए आयोजित एडमिशन टेस्ट 2026 के नतीजे 31 मई तक घोषित कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर लॉग इन करके नतीजे देख सकेंगे। सीएम श्री स्कूल रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किए जाएंगे, जिसमें चुने गए छात्रों को आवंटित स्कूलों की जानकारी भी शामिल होगी।
'सीएम श्री स्कूल' दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके तहत चुनिंदा सरकारी स्कूलों को विश्व-स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। कक्षा 11 के लिए प्रवेश परीक्षा 7 और 9 मई को दो पेपरों में आयोजित की गई।
CM Shri School Result 2026: सीएम श्री स्कूल रिजल्ट के बाद क्या?
मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान संकायों के इच्छुक विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट रिजल्ट की घोषणा के बाद, सफल विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
छात्रों को दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने के लिए स्कूल में उपस्थित होना होगा। सीएम श्री स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह फ्री है और इनमें स्मार्ट क्लासरूम, लैब, स्पोर्ट्स फैसिलिटी, लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
CM SHRI School Result 2026: सीएम श्री स्कूल रिजल्ट कैसे करें चेक?
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट रिजल्ट 2026 चेक कर सकेंगे-
- आधिकारिक पोर्टल edudel.nic.in पर जाएं।
- दिल्ली सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 टैब पर जाएं।
- सीएम श्री स्कूल परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने पर सीएम श्री स्कूल रिजल्ट 2026 खुल जाएगा।
- रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
- सीएम श्री प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
- सीएम श्री स्कूल मेरिट सूची 2026 पीडीएफ डाउनलोड करें।
वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने एसबीएस सीएम श्री स्कूल, झरोदा कलां (राउंड 2) [कक्षा VI और कक्षा IX] के लिए योग्यता प्राप्त कर ली है, अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना राउंड 2 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]HPSOS Result 2026: एचपीएसओएस कक्षा 8वीं, 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित, hpbose.org पर चेक करें स्कोरकार्ड
उन्होंने पुष्टि की कि इस घोषणा में ओपन स्कूलिंग प्रणाली के तहत आयोजित कक्षा 8, कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं शामिल हैं। एचपीएसओएस रिजल्ट लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर एक्टिव किया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार