CM SHRI School Result 2025: सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट रिजल्ट कब आएगा? जानें लटेस्ट अपडेट, डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | September 25, 2025 | 10:00 AM IST | 2 mins read
सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट 2025 कक्षा 6, 7 और 8 के लिए हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में 13 सितंबर को आयोजित किया गया।
नई दिल्ली: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करने के लिए तैयार है। सीएम श्री स्कूल रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा देने वाले छात्र नतीजे जारी होने के बाद डीओई के आधिकारिक पोर्टल edudel.nic.in पर अपना सीएम श्री स्कूल रिजल्ट 2025 देख सकेंगे। सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट रिजल्ट इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है।
सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट 2025 कक्षा 6, 7 और 8 के लिए हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में 13 सितंबर को आयोजित किया गया। सीएम श्री स्कूल लिखित परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई।
CM SHRI School Result 2025: सीएम श्री स्कूल मेरिट लिस्ट जल्द
दिल्ली सरकार की इस पहल में हजारों छात्रों ने 75 सीएम श्री स्कूलों में दाखिला पाने के लिए भाग लिया। निदेशालय नतीजों के साथ सीएम श्री स्कूल मेरिट लिस्ट 2025 भी जारी करेगा। इस सूची में उम्मीदवारों की व्यक्तिगत जानकारी भी शामिल होगी।
दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज जमा करके और संबंधित स्कूल में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में कुल 100 अंकों के लिए 5 खंडों में कुल 100 प्रश्न शामिल थे।
Also read CBSE Datesheet 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम cbse.gov.in पर जारी
CM SHRI School Result 2025: सीएम श्री स्कूल रिजल्ट कैसे करें चेक?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट रिजल्ट चेक कर सकेंगे-
- आधिकारिक पोर्टल edudel.nic.in पर जाएं।
- दिल्ली सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 टैब पर जाएं।
- सीएम श्री स्कूल परिणाम 2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने पर सीएम श्री स्कूल रिजल्ट 2025 खुल जाएगा।
- रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
- सीएम श्री प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
- सीएम श्री स्कूल मेरिट सूची 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें।
सीएम श्री स्कूल, दिल्ली सरकार की एक नई पहल है, जिसके लिए 2025-26 के राज्य बजट में कुल ₹100 करोड़ का आवंटन किया गया है। इसमें आधी सीटें सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों के लिए आरक्षित होंगी।
अगली खबर
]Mathura News: राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा को लेकर मथुरा-वृंदावन के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद, सुरक्षा कड़ी की गई
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया की राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर मथुरा और वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल