CM Shri School Admission 2026: दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में दाखिले के लिए 13 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा
Press Trust of India | April 8, 2026 | 09:37 PM IST | 2 mins read
विभाग के अनुसार, दिल्ली के सरकारी स्कूलों से 5वीं, 8वीं और 10वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए 50% सीटें आरक्षित रहेंगी जबकि शेष सीटें अन्य पात्र आवेदकों के लिए उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली के ‘सीएम श्री’ स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 13 अप्रैल से और कक्षा 11 के लिए 7 मई, 2026 से शुरू होगी। प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 8 अप्रैल को वितरित कर दिए गए हैं।
दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा मंगलवार को जारी एक सार्वजनिक नोटिस में बताया गया कि कक्षा 6 और 9 के लिए प्रवेश परीक्षाएं 13 अप्रैल से आयोजित की जाएंगी और इसके परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। कक्षा 11वीं के एडमिट कार्ड 1 मई को जारी किए जाएंगे।
वहीं, 11वीं कक्षा की परीक्षा 7 मई को होगी और इसके परिणाम 25 मई को जारी किए जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक परिपत्र में कहा गया कि, केवल दिल्ली के वे निवासी ही आवेदन करने के पात्र होंगे जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई की है।
Also read पहले शिक्षा उपेक्षित थी, अब छात्रों के स्कूल छोड़ने की दर में भारी कमी आई - यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
विभाग के अनुसार, दिल्ली के सरकारी स्कूलों से 5वीं, 8वीं और 10वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए 50% सीटें आरक्षित रहेंगी जबकि शेष सीटें अन्य पात्र आवेदकों के लिए उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा वस्तुनिष्ठ और ‘ओएमआर’आधारित होगी। विभाग की वेबसाइट पर कक्षावार पाठ्यक्रम का विवरण और ओएमआर का एक नमूना जारी किया जाएगा।
CM Shri School Admission Test 2026: परीक्षा पैटर्न
कक्षा 6 का प्रश्न पत्र द्विभाषी होगा, जबकि नौवीं और 11वीं का प्रश्न पत्र अंग्रेजी में होगा। साथ ही इसमें नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। छठी कक्षा की परीक्षा के लिए अधिकतम अंक 300 हैं, जबकि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 400-400 अंक निर्धारित किए गए हैं।
दिल्ली सरकार के ‘सीएम श्री’ स्कूलों का उद्देश्य आधुनिक बुनियादी ढांचे, अद्यतन पाठ्यक्रम और समग्र शिक्षण पद्धतियों के साथ शिक्षा प्रदान करना है। इससे पूर्व 17 फरवरी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 75 सरकारी स्कूलों में इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी और सरोजिनी नगर में एक ‘सीएम श्री’ स्कूल का उद्घाटन किया था।
अगली खबर
]CG Vyapam Result 2025: सीजी व्यापम ने सहायक मानचित्रकार और प्रयोगशाला सहायक परीक्षा का परिणाम किया जारी
छत्तीसगढ़ व्यापम स्कोर लिस्ट में परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, कैटेगरी, जेंडर, जन्म तिथि और प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण शामिल हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा