Abhay Pratap Singh | April 8, 2026 | 07:25 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ व्यापम ने परीक्षा परिणाम के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट भी पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी है।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 8 अप्रैल को सहायक मानचित्रकार (सिविल) भर्ती परीक्षा (WRAD25) और प्रयोगशाला सहायक/ सैंपलर ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा (PLII25) का परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना परिणाम जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी असिस्टेंट कार्टोग्राफर रिजल्ट 2025 और सीजी लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छत्तीसगढ़ व्यापम ने परीक्षा परिणाम के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट भी पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी है।
सहायक मानचित्रकार (सिविल) के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा 15 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी। मॉडल उत्तर पर समय-सीमा के भीतर प्राप्त दावा-आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण करवाकर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई और उसी के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।
सीजी व्यापम द्वारा प्रयोगशाला सहायक/ सैंपलर ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 22 मार्च, 2026 को कराई गई थी। अभ्यर्थियों द्वारा मॉडल आंसर की के विरुद्ध उठाई गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की और परीक्षा परिणाम 8 अप्रैल, 2026 को जारी कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ व्यापम स्कोर लिस्ट में परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर, आवेदन संख्या, नाम, कैटेगरी, जेंडर, जन्म तिथि और प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण शामिल हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी व्यापम एग्जाम रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं: