CM SHRI Entrance Test 2025: सीएम श्री प्रवेश परीक्षा कल, जानें एग्जाम पैटर्न, टाइम, गाइडलाइन, जरूरी दस्तावेज
Santosh Kumar | September 12, 2025 | 03:10 PM IST | 2 mins read
सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक भी 100 निर्धारित हैं। परीक्षा के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के सीएम श्री स्कूलों में कक्षा 6, 7 और 8 के लिए प्रवेश परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को आयोजित होने वाली है। शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने हाल ही में परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया है, जिसके बाद यह परीक्षा कल निर्धारित की गई है। डीओई द्वारा सीएम श्री प्रवेश परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड 10 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जारी किया जा चुका है। यह परीक्षा ओएमआर आधारित होगी।
दिल्ली सरकार ने चालू सत्र 2025-26 के दौरान 75 सीएम श्री स्कूल स्थापित किए हैं। इन स्कूलों को आरटीई के प्रावधानों के अनुसार 'निर्दिष्ट श्रेणी' के स्कूल घोषित किया गया है, जो बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करता है।
सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट 2025 कल सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र और अन्य निर्देश सीएम श्री ऐप पर भी उपलब्ध हैं।
CM SHRI Entrance Test 2025: एग्जाम पैटर्न, रिपोर्टिंग टाइम
सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक भी 100 निर्धारित हैं। परीक्षा के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नपत्र 5 भागों में विभाजित होगा। पहले भाग में हिंदी भाषा से 15 प्रश्न होंगे जो 15 अंकों के होंगे।
परीक्षा के दूसरे भाग में अंग्रेजी भाषा से 15 प्रश्न होंगे, यह भी 15 अंकों का होगा। तीसरे भाग में सामान्य जागरूकता से 15 प्रश्न होंगे, जो 15 अंकों के होंगे। चौथे भाग में मानसिक योग्यता से 25 प्रश्न होंगे और यह 25 अंकों का होगा।
5वें और अंतिम भाग में संख्यात्मक योग्यता से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 30 अंकों के होंगे। छात्रों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। देर से आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए समय सीमा का ध्यान रखें।
CM SHRI Admission Test 2025: गाइडलाइंस, दस्तावेज
परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र की एक मुद्रित प्रति और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या स्कूल आईडी) लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।
ओएमआर शीट पर उत्तर सावधानी से भरें, क्योंकि गलतियाँ स्थायी हो सकती हैं। परिणाम 20 सितंबर को घोषित होने की उम्मीद है, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। सत्यापन के समय मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।
अगली खबर
]यूपी बोर्ड की छात्रों, अभिभावकों से फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की अपील, upmsp.edu.in पर ही देखें अपडेट्स
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी आधिकारिक अपडेट केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ही उपलब्ध होंगे। यूपीएमएसपी की ओर से यह अलर्ट बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के अपने आधिकारिक हैंडल पर जारी किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र