CLAT UG 2026: क्लैट-यूजी के लिए योग्यता सूची संशोधित करने का आदेश रद्द, इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला
Press Trust of India | May 10, 2026 | 10:05 AM IST | 1 min read
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की दो न्यायाधीशों की पीठ ने उस एकल पीठ के आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें कंसोर्टियम को क्लैट स्नातकोत्तर 2026 की योग्यता सूची संशोधित करने का निर्देश दिया गया था।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookप्रयागराज: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की दो न्यायाधीशों की पीठ ने उस एकल पीठ के आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ (कंसोर्टियम) को क्लैट स्नातकोत्तर 2026 की योग्यता सूची संशोधित करने का निर्देश दिया गया था। न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की पीठ ने विशेषज्ञ समितियों द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद कंसोर्टियम की ओर से 16 दिसंबर, 2025 को जारी अंतिम उत्तर कुंजी को बहाल कर दिया।
New: CLAT 2027 Registration Link | 200 Imp Legal Terms | 10 Habits to Crack Exam
Also See: PYQ's | 10 Big Myths | Constitutional law | Quant | 50+ Idioms | Grammar Ques
CLAT 2027 Sample Papers: Legal Reasoning | Logical Reasoning | GK & CA Sample Paper
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers | Current Affairs: April | May | June | July | August
पीठ ने कंसोर्टियम की अपील स्वीकार करते हुए कहा कि अदालतें अकादमिक मामलों में विषय विशेषज्ञों के निर्णयों पर अपीलीय प्राधिकरण के रूप में कार्य नहीं कर सकतीं।
इससे पहले, क्लैट-पीजी के एक अभ्यर्थी ने रिट याचिका दायर कर सेट-सी के प्रश्न संख्या 6, 9 और 13 के अंतिम उत्तरों को चुनौती दी थी। एकल न्यायाधीश ने काउंसिलिंग के लिए संशोधित योग्यता सूची प्रकाशित करने का निर्देश दिया था।
Also read AIBE XIX: बीसीआई ने एआईबीई 19 के लिए नामांकन प्रमाण पत्र अपलोड करने की समय सीमा 21 जून तक बढ़ाई
हालांकि, दो न्यायाधीशों की पीठ ने कंसोर्टियम की अपील मंजूर करते हुए कहा कि अंतिम उत्तर कुंजी एक सुव्यवस्थित और संरचित जांच प्रक्रिया के बाद जारी की गई थी, जिसमें निरीक्षण समिति और विषय विशेषज्ञ शामिल थे।
आठ मई को दिए गए फैसले में अदालत ने कहा, "जब तक कोई स्पष्ट त्रुटि साबित नहीं हो जाती, संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा किया गया ऐसा अभ्यास, विशेष रूप से अकादमिक मामलों में, शुद्धता की प्रबल धारणा स्थापित करता है।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई