CLAT Notification 2027: क्लैट परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, 6 दिसंबर को एग्जाम, रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त से शुरू
Santosh Kumar | July 22, 2026 | 10:22 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। सीएनएलयू जल्द ही योग्यता मानदंडों, परीक्षा के पैटर्न, सिलेबस और एप्लीकेशन फीस के संबंध में अधिसूचना जारी करेगी।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के कंसोर्टियम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर इससे जुड़ी जानकारी पब्लिश की है। क्लैट 2027 परीक्षा 6 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अब रजिस्ट्रेशन की तैयारी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होगी।
Weekly Mock Test: Full Mock Test | Legal | Logical | English | Quantitative
Also See: PYQ's | Maths Ques | Constitutional law | Quant | Grammar Imp. Topics
Current Affairs: July | Aug | Sep | Prep: 30-Day Preparation Plan
CLAT 2027 Sample Papers: Full Sample Papers | Legal Reasoning | Logical Reasoning | GK & CA
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। सीएनएलयू जल्द ही योग्यता मानदंडों, परीक्षा के पैटर्न, सिलेबस और एप्लीकेशन फीस के संबंध में अधिसूचना जारी करेगी।
CLAT Exam Date 2027: क्लैट परीक्षा का शेड्यूल जारी
क्लैट परीक्षा के जरिए यूजी और पीजी दोनों प्रोग्राम में एडमिशन मिलेगा। इसके तहत 27 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में 5 साल के इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम (बीए एलएलबी) और एलएलएम कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।
यह परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें 120 सवाल होंगे। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम की एग्जीक्यूटिव कमिटी और गवर्निंग बॉडी ने तय किया है कि क्लैट परीक्षा 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
CLAT 2027 Notification: क्लैट एप्लीकेशन फीस
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि एडमिशन प्रोसेस और क्लैट 2027 के बारे में और जानकारी सही समय पर दी जाएगी। कंसोर्टियम ने घोषणा की है कि क्लैट के सिलेबस या परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
क्लैट की फीस कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग है। जनरल, ओबीसी और दूसरी अनरिजर्व्ड कैटेगरी के लिए यह ₹4,000 है, जबकि एससी, एसटी और बीपीएल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस ₹3,500 है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार