CLAT 2027 Registration: क्लैट रजिस्ट्रेशन consortiumofnlus.ac.in पर आज से यूजी-पीजी के लिए शुरू, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | August 3, 2026 | 10:26 AM IST | 2 mins read
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2027 का आयोजन एनएलयू में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी प्रोग्राम और एलएलएम कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने आज से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) लॉ प्रोग्राम में प्रवेश के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार consortiumofnlus.ac.in पर जाकर 3 अगस्त से क्लैट 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
New: CLAT 2027 Registration Link | 200 Imp Legal Terms | 10 Habits to Crack Exam
Also See: CLAT Committee Report | Constitutional law | Quant | 50+ Idioms | 100+Percentage Ques.
CLAT 2027: 10 Must Have Skills | PYQ's | 10 Big Myths | English Vocabulary Words
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers | Current Affairs: April | May | June | July | August
CLAT 2027 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता
CLAT UG 2027: क्लैट यूजी 2027
आवेदक कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा (सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 45% और एससी/एसटी के लिए 40% अंक) पास हो। 2027 में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले विद्यार्थी भी आवेदन के लिए पात्र होंगे। हालांकि, दाखिले के समय निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।
CLAT PG 2027: क्लैट पीजी 2027
क्लैट पीजी 2027 - कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 3 या 5 साल की एलएलबी डिग्री (सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% और एससी/एसटी के लिए 45% अंक) होनी चाहिए। एलएलबी प्रोग्राम के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले कैंडिडेट भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
Also read DU CSAS UG Seat Allotment Result 2026: डीयू सीएसएएस यूजी अपग्रेड राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
क्लैट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। क्लैट 2027 परीक्षा 6 दिसंबर, 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 0.25 नेगेटिव मार्किंग है। पेपर में 120 अंकों के लिए 120 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे।
क्लैट रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जनरल कैंडिडेट को 4000 रुपये और अन्य को 3500 रुपये देने होंगे। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2027 का आयोजन एनएलयू में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी प्रोग्राम और एलएलएम कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CLAT 2027 Applications Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार क्लैट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://consortiumofnlus.ac.in/clat-2027/ पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और लागू शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल