CLAT 2027: क्लैट परीक्षा शहर और एप्लिकेशन सुधार के लिए विंडो ओपन, 10 नवंबर तक करें बदलाव
Saurabh Pandey | November 4, 2026 | 01:40 PM IST | 2 mins read
कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू ने क्लैट 2027 परीक्षा शहर और आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अवसर दिया है। आवेदन फॉर्म जमा कर चुके उम्मीदवार अब 10 नवंबर तक अपने फॉर्म की त्रुटियां सुधार सकते हैं।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के आवेदन फॉर्म में सुधार की तारीखें घोषित कर दी है। इससे पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने जमा किए गए आवेदन फॉर्म में गलतियों को ठीक करने और अपने टेस्ट सेंटर की प्राथमिकताओं को अपडेट करने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक आधिकारिक क्लैट कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल के जरिए ये जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
Weekly Mock Test: Full Mock Test | Legal | Logical | English | Quantitative | GK & CA
Also See: PYQ's | Maths Ques | Constitutional law | Quant | Grammar Imp. Topics
Current Affairs: July | Aug | Sep | Prep: 30-Day Preparation Plan
CLAT 2027 Sample Papers: Full Sample Papers | Legal Reasoning | Logical Reasoning | GK & CA
इस तय समय सीमा के बाद परीक्षा केंद्र बदलने से जुड़े किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा । परीक्षा केंद्र बदलने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने अकाउंट में लॉगिन कर 'Edit Application' में जाकर 'प्रेफरेंसेज' टैब के तहत बदलाव करना होगा और फॉर्म को सबमिट करना होगा ।
CLAT 2027: टेस्ट सेंटर अपडेट की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपने क्लैट अकाउंट में लॉगिन करें।
- इसके बाद 'एडिट एप्लीकेशन' बटन पर क्लिक करें।
- अब 'प्रेफरेंसेज' टैब पर जाएं।
- अपनी टेस्ट लोकेशन की प्राथमिकताओं को चेक करें, और यदि आवश्यक हो तो उन्हें अपडेट करें।
- 'रिजर्वेशन' टैब पर जाने के लिए 'नेक्स्ट' बटन पर क्लिक करें।
- अब नीचे स्क्रॉल करें, घोषणा से सहमत हों और 'सबमिट फॉर्म' बटन पर क्लिक करें।
CLAT 2027: इन विवरणों में सुधार का मौका
कंसोर्टियम ने उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में दर्ज अन्य व्यक्तिगत जानकारियों की समीक्षा करने का भी अवसर दिया है। अभ्यर्थी अपने नाम, जन्म तिथि, चयनित पाठ्यक्रम और आरक्षण संबंधी विवरणों की जांच कर सकते हैं और आवश्यकता होने पर 10 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे से पहले इनमें सुधार कर सकते हैं।
CLAT 2027: एप्लिकेशन करेक्शन प्रक्रिया
- क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने क्लैट अकाउंट में लॉगिन करें।
- अब प्रिंट एप्लीकेशन बटन पर क्लिक करें।
- अपने सभी दर्ज विवरणों को ध्यान से देखें कि वे सही हैं या नहीं।
- यदि किसी विवरण में बदलाव या सुधार की आवश्यकता है, तो 'Edit Application' बटन पर क्लिक करें।
- आवश्यक सुधार करने के बाद, पूरे आवेदन फॉर्म की एक बार फिर से अच्छी तरह से चेक कर लें।
- अंत में सबमिट फॉर्म बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा करें।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 10 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) के बाद क्लैट 2027 के आवेदन फॉर्म में दर्ज किसी भी जानकारी को बदलने या सुधारने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CLAT 2027: हेल्पलाइन नंबर
किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उम्मीदवार आधिकारिक ईमेल clat@consortiumofnlus.ac.in या हेल्पलाइन नंबर 080-47162020 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार