CLAT 2026: लखनऊ के छात्रों के लिए क्लैट परीक्षा केंद्र में बदलाव, नया सेंटर आवंटित, संशोधित एडमिट कार्ड जारी
Saurabh Pandey | November 28, 2025 | 06:38 PM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों के केंद्र बदल दिए गए हैं, उन्हें अपना संशोधित CLAT 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने लखनऊ के छात्रों के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है। CLAT 2026 के लिए लखनऊ परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए छात्रों के संशोधित एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी कर दिए गए हैं।
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों को CLAT 2026 परीक्षा के लिए लखनऊ शहर में पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर 11, राजाजीपुरम, न्यू टैक्सी स्टैंड लखनऊ 226017 के पास परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है, उनसे अनुरोध है कि वे परीक्षा केंद्र में हुए बदलाव पर ध्यान दें। नए केंद्र का नाम और पता इस प्रकार है-
|
नया केन्द्र
|
विवरण
|
|---|---|
|
केन्द्र का नाम
|
लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक
|
|
केन्द्र का पता
|
राजाजीपुरम, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
|
|
पिन कोड
|
226017
|
CLAT 2026 Admit Card: संशोधित एडमिट कार्ड
कंसोर्टियम ने क्लैट एडमिट कार्ड को भी संशोधित कर दिया है और परीक्षा केंद्र का विवरण भी अपडेट कर दिया है। उम्मीदवारों को अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपडेटेड क्लैट एडमिट डाउनलोड करना होगा।
CLAT 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- क्लैट 2026 कैंडिडेट लॉगिन अकाउंट में लॉगिन करें।
- अब "डाउनलोड एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
- CLAT 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- क्लैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
Also read Delhi HC: लॉ के छात्रों को अटेंडेंस कम होने पर परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा- दिल्ली हाईकोर्ट
CLAT 2026 Exam: परीक्षा तिथि
CLAT 2026 परीक्षा 7 दिसंबर, 2025 को निर्धारित है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को अपना वैलिड एडमिट कार्ड और एक मूल सरकारी पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी