CJP Jantar Mantar Protest: वीकेंड पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों के लिए सुरक्षा बढ़ी, अवरोधक जंजीरों से बांधे गए
Press Trust of India | July 25, 2026 | 12:19 PM IST | 2 mins read
एक अधिकारी ने कहा, ''संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त अवरोधक लगाए गए हैं। इन्हें जंजीरों से बांधकर और 'वेल्डिंग' करके इस तरह मजबूत किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।''
नई दिल्ली: सप्ताहांत के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त अवरोधक लगाए हैं और उन्हें भारी-भरकम लोहे की जंजीरों से बांध दिया है, ताकि सुरक्षा घेरों को तोड़ने या हटाने की हर कोशिश को नाकाम किया जा सके। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के दिल्ली में जारी आंदोलन के मद्देनजर उठाया गया है।
कॉजपा परीक्षा प्रणाली में सुधार, नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में जवाबदेही तय करने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। पुलिस को आशंका है कि सप्ताहांत में प्रदर्शनकारियों की संख्या और बढ़ सकती है।
CJP Jantar Mantar Protest: अतिरिक्त अवरोधक लगाए गए
एक अधिकारी ने कहा, ''संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त अवरोधक लगाए गए हैं। इन्हें जंजीरों से बांधकर और 'वेल्डिंग' करके इस तरह मजबूत किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।''
इसके अलावा पूरे शहर में निगरानी और सुरक्षा उपाय भी बढ़ा दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि नयी दिल्ली, मध्य और उत्तरी दिल्ली जिलों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों के जुटने ओर मार्च करने की आशंका है।
अधिकारियों ने सभी जिला पुलिस इकाइयों को ऐसे असामाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटर और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की सूची तैयार रखने को कहा गया है, जो प्रदर्शन का फायदा उठाकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
CJP Protest: फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम से निगरानी
पुलिस के एक सूत्र ने दावा किया कि प्रदर्शन स्थल के आसपास लगाई गई चेहरा पहचान प्रणाली (फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम) ने पिछले कुछ दिनों में वहां आने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 2,500 से अधिक लोगों की पहचान की है।
यह प्रणाली ऐसे लोगों की पहचान होते ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क कर देती है, ताकि उन पर गोपनीय रूप से नजर रखी जा सके और आवश्यकता पड़ने पर उनकी पहचान का सत्यापन किया जा सके।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा योजना के तहत संवेदनशील स्थानों पर तोड़फोड़ रोकने संबंधी जांच, वाहनों की सघन तलाशी और गश्त भी बढ़ा दी गई है। इसके तहत सप्ताहांत में संभवत: भीड़ बढ़ने के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
अगली खबर
]CJP-Govt Dialogue: सरकार के सामने कॉजपा की 3 मांगें व 5 सुझाव, कल फिर बैठक; कैबिनेट से पेपर लीक संशोधन बिल पास
इस बीच, परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे गतिरोध को सुलझाने के लिए केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और जितेंद्र सिंह तथा विरोध कर रहे संगठन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रवक्ताओं के बीच आज 'कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया' में बातचीत का हुई।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल