ICSE ISC Result 2024: आईसीएसई-आईएससी 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
Saurabh Pandey | May 4, 2024 | 07:53 PM IST | 1 min read
आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित की गईं, जबकि आईएससी कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक हुईं।
नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) जल्द ही इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। आईसीएसई-आईएससी बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अपना रिजल्ट सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा परीक्षार्थी अपना आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की मार्कशीट डिजिलॉकर एप पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए डिजिलॉकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी साझा की है।
डिजिलॉकर के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा गया है कि बहुप्रतीक्षित सीआईएससीई बोर्ड आईसीएसई (कक्षा-दसवीं) और आईएससी (कक्षा-बारहवीं) परीक्षा परिणाम 2024 जल्द आ रहा है। छात्र अपना DigiLocker अकाउंट बनाकर पहले से तैयारी करें। अपने रिजल्ट की जानकारी तुरंत पाने न चूके। अभी https://digilocker.gov.in/installapp पर जाकर अपना अकाउंट बना लें।
डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें।
- अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके अपना डिजिलॉकर अकाउंट बनाएं।
- अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- मार्कशीट पर क्लिक करें और बोर्ड का चयन करें।
- रोल नंबर दर्ज करें और उत्तीर्ण वर्ष का चयन करें।
- आईसीएसई, आईएससी अंक विवरण प्रदर्शित किए जाएंगे।
आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित की गईं, जबकि आईएससी कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक हुईं। विशेष रूप से, कक्षा 12 रसायन विज्ञान की परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया और 26 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित किया गया।
अगली खबर
]CUET UG City Intimation Slip 2024: सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप कल होगी जारी, ये है डायरेक्ट लिंक
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी परीक्षा एनटीए द्वारा 15 से 24 मई 2024 के बीच आयोजित की जाने वाली है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल