Santosh Kumar | May 4, 2024 | 08:58 AM IST | 1 min read
इस साल कुल 261 विश्वविद्यालय स्नातक कार्यक्रमों में CUET UG 2024 स्कोर के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देंगे। सीयूईटी यूजी एग्जाम 33 भाषाओं, 29 डोमेन-विशिष्ट और एक सामान्य परीक्षा सहित 63 विषयों के लिए आयोजित होगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2024 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप कल यानी 5 मई को जारी की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी परीक्षा एनटीए द्वारा 15 से 24 मई 2024 के बीच आयोजित की जाने वाली है।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | CA-Aug | Preparation Strategy
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
CUET UG City Intimation Slip डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट पर अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। इस वर्ष, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 के लिए कुल 13.48 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा भारत के बाहर 26 परीक्षा शहरों सहित 380 शहरों में आयोजित की जाएगी। इस साल कुल 261 विश्वविद्यालय स्नातक कार्यक्रमों में CUET UG 2024 स्कोर के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देंगे। सीयूईटी यूजी एग्जाम 33 भाषाओं, 29 डोमेन-विशिष्ट और एक सामान्य परीक्षा सहित 63 विषयों के लिए आयोजित होगी।
CUET UG 2024 परीक्षा की अवधि 45 मिनट है। इसके अलावा विशिष्ट विषयों जैसे अकाउंटेंसी, इकोनॉमी, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस/ सूचना विज्ञान अभ्यास, रसायन विज्ञान, गणित या अनुप्रयुक्त गणित और जनरल टेस्ट 60 मिनट के लिए आयोजित होगी।
Also readCUET UG 2024: एनटीए ने जारी की सीयूईटी यूजी परीक्षा की डेटशीट, एग्जाम डेट्स में बदलाव, देखें शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG City Intimation Slip 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
इस दौरान परीक्षार्थियों ने टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया। उम्मीदवारों को इस वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण और विश्लेषण देखने को मिलेंगे।
Santosh Kumar