CISCE Exam 2024: आईएससी रसायन विज्ञान का पेपर स्थगित, अब 21 मार्च को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 26, 2024 | 02:55 PM IST | 1 min read
सीआईएससीई बोर्ड द्वारा इस वर्ष परीक्षा स्थगित करने का मामला पहली बार सामने आया है। कक्षा 12वीं के केमिस्ट्री विषय का पेपर अप्रत्याशित कारणों के चलते आज नहीं कराया जाएगा।
नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज यानी 26 फरवरी को होने वाला आईएससी रसायन विज्ञान का पेपर स्थगित कर दिया है। जिसके बाद अब कक्षा 12 की रसायन विज्ञान थ्योरी परीक्षा 21 मार्च 2024 को दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी।
आईएससी बोर्ड 2024 परीक्षा 12 फरवरी से अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ शुरू हुई, यह परीक्षा 3 अप्रैल तक आयोजित होगी। बताया गया कि कक्षा 12वीं की रसायन विज्ञान परीक्षा को अप्रत्याशित कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है। यह पहली बार है, जब इस साल सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा के आयोजन में कोई मुद्दा सामने आया है।
सीआईएससीई की डिप्टी सेक्रेटरी संगीता भाटिया ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “सोमवार, 26 फरवरी 2024 को होने वाली आईएससी वर्ष 2024 रसायन विज्ञान पेपर-1 (थ्योरी) परीक्षा अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दी गई है।”
डिप्टी सेक्रेटरी भाटिया ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि, “आईएससी वर्ष 2024 रसायन विज्ञान पेपर-1 (थ्योरी) परीक्षा अब गुरुवार, 21 मार्च 2024 को दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी।”
इस महीने देश के कई राज्यों में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक की खबरें सामने आईं। इससे पहले ओडिशा, पश्चिम बंगाल व असम में बोर्ड एग्जाम के पेपर लीक होने का मामला कथित तौर पर सामने आया था। हालॉंकि, बोर्ड ने इन खबरों को खारिज कर दिया।
इसके अलावा मध्य प्रदेश में सोशल मीडिया पर कक्षा 10वीं के हिंदी विषय का प्रश्न पत्र वायरल होने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद बोर्ड ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा का वायरल हिंदी प्रश्न-पत्र पूर्णतः भ्रामक और फर्जी है। हालॉंकि, इस मामले में साइबर पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लेते हुए एफआईआर दर्ज की थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल