CISCE ISC Timetable 2027: सीआईएससीई कक्षा 12वीं की डेटशीट cisce.org पर जारी, 9 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
Santosh Kumar | November 10, 2026 | 03:44 PM IST | 3 mins read
आईएससी कक्षा 12 की परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होंगी और 8 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं, आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 31 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 2027 की आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं के लिए आधिकारिक डेटशीट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से विषय-वार टाइमटेबल पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। सीआईएससीई कक्षा 12 की परीक्षाएं अगले साल 9 फरवरी से शुरू होंगी। 2027 की आईएससी (कक्षा 12) परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल/मई 2027 में घोषित किए जाएंगे।
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Don't Miss: Foreign Universities in India
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
12वीं की परीक्षाएं 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी। भारत व विदेशों में स्थित 1,477 केंद्रों पर, 1,651 संबद्ध स्कूलों के कुल 1,10,025 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यूपी में आईएससी परीक्षार्थियों की संख्या सबसे अधिक (34,702) है।
CISCE ISC Timetable 2027: परीक्षा संबंधी निर्देश भी जारी
कक्षा 12 के लिए जारी की गई डेटशीट के अनुसार, स्टूडेंट्स को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रश्न-पत्र पढ़ने का समय सुबह 8:45 बजे शुरू होगा।
दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए, प्रश्न-पत्र पढ़ने का समय दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा। शेड्यूल के अनुसार, छात्रों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षा हॉल/कक्ष में अपनी निर्धारित जगहों पर बैठ जाना चाहिए।
परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी, और परीक्षा हॉल/कक्ष में मौजूद परीक्षा स्टाफ, परीक्षा के दौरान सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। परीक्षा केंद्र वाले स्कूलों के प्रमुख परीक्षार्थियों की तलाशी ले सकते हैं, ताकि परीक्षा में नकल न हो।
CISCE Class 12 Timetable 2027: सीआईएससीई कक्षा 12वीं की डेटशीट
सीआईएससीई कक्षा 12वीं की डेटशीट नीचे तालिका में दी गई है-
|
एग्जाम डेट |
समय |
विषय/प्रश्न-पत्र |
|---|---|---|
|
9 फरवरी |
दोपहर 2 बजे |
एनवायरनमेंटल साइंस |
|
9 फरवरी |
दोपहर 2 बजे |
वेस्टर्न म्यूजिक – पेपर 1 (थ्योरी) |
|
10 फरवरी |
दोपहर 2 बजे |
इंग्लिश पेपर 1 (इंग्लिश लैंग्वेज) |
|
10 फरवरी |
दोपहर 2 बजे |
मॉडर्न इंग्लिश – पेपर 1 (इंग्लिश लैंग्वेज) |
|
12 फरवरी |
दोपहर 2 बजे |
एप्लाइड मैथमेटिक्स |
|
12 फरवरी |
दोपहर 2 बजे |
रोबोटिक्स – पेपर 1 (थ्योरी) |
|
12 फरवरी |
दोपहर 2 बजे |
जियोमेट्रिकल एंड बिल्डिंग ड्रॉइंग |
|
12 फरवरी |
दोपहर 2 बजे |
बायोटेक्नोलॉजी |
|
13 फरवरी |
सुबह 9 बजे |
आर्ट पेपर 1 (स्टिल लाइफ से ड्रॉइंग या पेंटिंग) |
|
15 फरवरी |
दोपहर 2 बजे |
इंग्लिश – पेपर 2 (लिटरेचर इन इंग्लिश) |
|
16 फरवरी |
दोपहर 2 बजे |
मॉडर्न इंग्लिश – पेपर 2 (लिटरेचर इन इंग्लिश) |
|
18 फरवरी |
दोपहर 2 बजे |
इकोनॉमिक्स |
|
22 फरवरी |
दोपहर 2 बजे |
बंगाली, गुजराती, हिंदी, खासी, मिजो, मलयालम, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, जोंगखा, लेप्चा, चाइनीज, मॉडर्न आर्मेनियन, तिब्बती, अरबी, संस्कृत और जर्मन |
|
24 फरवरी |
दोपहर 2 बजे |
केमिस्ट्री – पेपर 1 (थ्योरी) |
|
26 फरवरी |
दोपहर 2 बजे |
अकाउंटेंसी |
|
27 फरवरी |
सुबह 9 बजे |
आर्ट पेपर 2 (प्रकृति से ड्रॉइंग या पेंटिंग) |
|
1 मार्च |
दोपहर 2 बजे |
मैथमेटिक्स |
|
3 मार्च |
दोपहर 2 बजे |
फिजिकल एजुकेशन |
|
4 मार्च |
दोपहर 2 बजे |
होम साइंस – पेपर 1 (थ्योरी) |
|
4 मार्च |
दोपहर 2 बजे |
इंडियन म्यूजिक – हिंदुस्तानी – पेपर 1 (थ्योरी) |
|
8 मार्च |
दोपहर 2 बजे |
फिजिक्स – पेपर 1 (थ्योरी) |
|
9 मार्च |
दोपहर 2 बजे |
मास मीडिया एंड कम्युनिकेशन |
|
11 मार्च |
दोपहर 2 बजे |
बिजनेस स्टडीज |
|
12 मार्च |
दोपहर 2 बजे |
ज्योग्राफी |
|
13 मार्च |
सुबह 9 बजे |
आर्ट पेपर 4 (रंगों में मौलिक कल्पनाशील रचना) |
|
15 मार्च |
दोपहर 2 बजे |
बायोलॉजी – पेपर 1 (थ्योरी) |
|
17 मार्च |
दोपहर 2 बजे |
कंप्यूटर साइंस – पेपर 1 (थ्योरी) |
|
19 मार्च |
दोपहर 2 बजे |
हिस्ट्री |
|
20 मार्च |
सुबह 9 बजे |
आर्ट पेपर 5 (क्राफ्ट्स ‘ए’) |
|
24 मार्च |
सुबह 9 बजे |
आर्ट पेपर 3 (जीवित व्यक्ति की ड्रॉइंग या पेंटिंग) |
|
25 मार्च |
दोपहर 2 बजे |
सोशियोलॉजी |
|
29 मार्च |
दोपहर 2 बजे |
कॉमर्स |
|
31 मार्च |
दोपहर 2 बजे |
साइकोलॉजी |
|
2 अप्रैल |
दोपहर 2 बजे |
पॉलिटिकल साइंस |
|
3 अप्रैल |
दोपहर 2 बजे |
फैशन डिजाइनिंग – पेपर 1 (थ्योरी) |
|
3 अप्रैल |
दोपहर 2 बजे |
जियोमेट्रिकल एंड मैकेनिकल ड्रॉइंग |
|
5 अप्रैल |
दोपहर 2 बजे |
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – पेपर 1 (थ्योरी) |
|
5 अप्रैल |
दोपहर 2 बजे |
हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट |
|
5 अप्रैल |
दोपहर 2 बजे |
इलेक्ट्रिसिटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स |
|
6 अप्रैल |
दोपहर 2 बजे |
इलेक्टिव इंग्लिश |
|
8 अप्रैल |
दोपहर 2 बजे |
लीगल स्टडीज |
अगली खबर
]MP Board Dummy Admit Card 2027: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का डमी एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
डमी एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, चुने गए विषय, परीक्षा का माध्यम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। यदि इसमें कोई गलती है, तो उसे समय रहते ठीक करवा लें ताकि परीक्षा के दौरान कोई परेशानी न हो।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र