CISCE ICSE, ISC Results 2025: सीआईएससीई 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | April 30, 2025 | 07:57 AM IST | 1 min read
भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) आज, 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे आईएससी (कक्षा 12) और आईसीएसई (कक्षा 10) बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज यानी 30 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) के परिणाम घोषित करेगा।
सीआईएससीई 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - https://cisce.org या www.cisce.org, करियर पोर्टल और डिजिलॉकर पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।
आधिकारिक बयान के अनुसार, नतीजे काउंसिल के मुख्यालय से एक साथ जारी किए जाएंगे। रिजल्ट की घोषणा के बाद, छात्र अपनी यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से अपनी मार्कशीट एक्सेस और डाउनलोड कर सकते हैं।
CISCE ICSE, ISC Results 2025: मार्कशीट डिटेल
आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का रिजल्ट मार्कशीट के रूप में जारी किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार का नाम, स्कूल का नाम, रोल नंबर, विषय और उनके द्वारा प्राप्त अंक और रिजल्ट का फाइनल स्टेटस जैसी जानकारी होगी। छात्रों को इन विवरणों को सत्यापित करना होगा और किसी भी त्रुटि के मामले में स्कूल अधिकारियों को रिपोर्ट करना होगा।
CISCE ICSE, ISC Results 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें और ‘ICSE या ISE बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025’ चुनें।
- अब रिजल्ट देखने के लिए, यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अपना CISCE कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
Also read CISCE 2025: सीआईएससीई ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा नियमों में बदलाव किया, कंपलीट डिटेल्स जानें
CISCE ICSE, ISC Results 2025: परीक्षा डिटेल्स
आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि आईएससी कक्षा 12 की परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल तक हुईं। दोनों परीक्षाएं भारत और विदेशों में सीआईएससीई से संबद्ध स्कूलों में सुचारू रूप से आयोजित की गईं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल