CISCE ICSE, ISC Results 2025: सीआईएससीई 10वीं, 12वीं का रिजल्ट cisce.org पर जारी, पास परसेंटेज जानें
Saurabh Pandey | April 30, 2025 | 11:08 AM IST | 1 min read
सीआईएससीई 10वीं, 12वीं के नतीजे काउंसिल के मुख्यालय से एक साथ जारी किए गए हैं। छात्र अपनी यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से अपनी मार्कशीट एक्सेस और डाउनलोड कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज यानी 30 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे घोषित कर दिए हैं।
सीआईएससीई 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट https://cisce.org या www.cisce.org, करियर पोर्टल और डिजिलॉकर पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
सीआईएससीई 10वीं, 12वीं के नतीजे काउंसिल के मुख्यालय से एक साथ जारी किए गए हैं। छात्र अपनी यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से अपनी मार्कशीट एक्सेस और डाउनलोड कर सकते हैं।
CISCE ICSE, ISC Results 2025: मार्कशीट डिटेल
आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का रिजल्ट मार्कशीट के रूप में जारी किया गया है। जिसमें उम्मीदवार का नाम, स्कूल का नाम, रोल नंबर, विषय और उनके द्वारा प्राप्त अंक और रिजल्ट का फाइनल स्टेटस जैसी जानकारी होगी। छात्रों को इन विवरणों को सत्यापित करना होगा और किसी भी त्रुटि के मामले में स्कूल अधिकारियों को रिपोर्ट करना होगा।
CISCE ICSE, ISC Results 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cisce.org पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें और ‘ICSE या ISE बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025’ चुनें।
- अब रिजल्ट देखने के लिए, यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अपना CISCE कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
Also read CISCE 2025: सीआईएससीई ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा नियमों में बदलाव किया, कंपलीट डिटेल्स जानें
CISCE ICSE, ISC Results 2025: परीक्षा डिटेल्स
आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि आईएससी कक्षा 12 की परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 अप्रैल तक हुईं। दोनों परीक्षाएं भारत और विदेशों में सीआईएससीई से संबद्ध स्कूलों में सुचारू रूप से आयोजित की गईं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार