CISCE ICSE ISC 2027 Date Sheet: सीआईएससीई 10वीं-12वीं कक्षा की डेटशीट जल्द आने की उम्मीद, डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | November 2, 2026 | 08:48 AM IST | 2 mins read
आईसीएसई कक्षा 10 की डेटशीट 2027 में प्रत्येक विषय की परीक्षा की तिथि, दिन और समय की जानकारी दी जाएगी। आईसीएसई कक्षा 12 की डेटशीट में साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के विषयों की परीक्षा तिथियां शामिल होंगी।
नई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं डेट शीट 2027 जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाकर सीआईएससीई क्लास 10-12 टाइम टेबल 2027 डाउनलोड कर सकेंगे।
पिछले साल, सीआईएससीई ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) के लिए डेटशीट 13 नवंबर, 2025 को जारी की थी। सीआईएससीई आईसीएसई 2026 परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च तक और सीआईएससीई आईएससी 2026 परीक्षा 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
ICSE ISC Time Table 2027: विवरण
आईसीएसई कक्षा 10 की डेटशीट 2027 में प्रत्येक विषय की परीक्षा की तिथि, दिन और समय की जानकारी दी जाएगी। आईसीएसई कक्षा 12 की डेटशीट में साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के विषयों की परीक्षा तिथियां शामिल होंगी। आईसीएसई आईएससी टाइम टेबल 2027 में छात्र निम्नलिखित विवरण जांच सकेंगे:
- विषयवार परीक्षा तिथियां
- प्रत्येक परीक्षा का दिन
- परीक्षा का समय
- प्रत्येक पेपर की अवधि
- उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
- इलेक्टिव सब्जेक्ट और पेपर की जानकारी।
ICSE ISC Exam Date Sheet 2027: डाउनलोड चरण
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईसीएसई क्लास 10 और आईएससी क्लास 12 डेट शीट 2027 डाउनलोड कर सकेंगे:
- सीआईएससीई की वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, लेटेस्ट अपडेट्स टैब देखें।
- ICSE 2027 या ISC 2027 टाइमटेबल लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर एक डेट शीट पीडीएफ खुल जाएगी।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
सीआईएससीई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आने वाले एग्जाम साइकिल के लिए आईसीएसई (कक्षा 10वीं) और सीएससी (कक्षा 12वीं) के सैंपल पेपर्स और उससे संबंधित आंसर की जारी कर दी हैं। एकेडमिक सेशन 2026-27 में उपस्थित होने वाले छात्र परीक्षा की तैयारी के लिए आईसीएसई आईएससी सैंपल क्वेश्चन पेपर्स 2027 का उपयोग कर सकते हैं।
ICSE, ISC Date Sheet 2027: पिछले चार वर्षों का ट्रेंड
CISCE ने पिछले चार सालों के एग्जाम शेड्यूल की घोषणा निम्नलिखित तिथियों में की थी:
- 2026 की परीक्षाएं: 13 नवंबर, 2025
- 2025 की परीक्षाएं: 25 नवंबर, 2024
- 2024 की परीक्षाएं: 7 दिसंबर, 2023
- 2023 की परीक्षाएं: 1 दिसंबर, 2022
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार