PHSE25 Model Answer 2025: सीजी व्यापम सब इंजीनियर मॉडल आंसर vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, 17 मई तक चैलेंज
Saurabh Pandey | May 10, 2025 | 06:53 PM IST | 1 min read
सीजी व्यापम ने 27 अप्रैल 2025 (रविवार) को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) भर्ती परीक्षा (PHSE25) आयोजित किया था।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर ने सीजी व्यापम सब इंजीनियर (सिविल) और सब इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल), सब इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल) परीक्षा के मॉडल आंसर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
मॉडल आंसर से असंतुष्ट अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर प्रमाण के साथ अपनी आपत्ति 17 मई 2025 दोपहर 3 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किए गई आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CG Vyapam Sub Engineer Model Answer 2025: आपत्ति शुल्क
परीक्षा के मॉडल उत्तर पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान किए आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी।
आधिकारिक पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड डालकर प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा और निर्देशानुसार अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी।
निर्धारित डेट एवं समय के बाद पोर्टल पर आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी। बिना प्रमाण के आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। प्राप्त आपत्ति के परीक्षण के बाद विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आपत्ति के सम्बन्ध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय ही अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
सीजी व्यापम ने 27 अप्रैल 2025 (रविवार) को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) भर्ती परीक्षा (PHSE25) आयोजित किया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें