CG Pre DElEd Answer Key 2025: सीजी प्री डीएलएड, प्री बीएड आंसर की जारी, 17 जून तक चैलेंज का मौका, आपत्ति शुल्क
Saurabh Pandey | June 11, 2025 | 03:27 PM IST | 1 min read
सीजी प्री बीएड, प्री-डीएलएड परीक्षा 22 मई, 2025 को सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने प्री डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (प्री-डीएलएड) और प्री बैचलर ऑफ एजुकेशन ( प्री-बीएड ) प्रवेश परीक्षाओं के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से अपने उत्तरों को देख और सत्यापित कर सकते हैं।
सीजी प्री-डीएलएड और प्री-बीएड उत्तर कुंजी में किसी भी विसंगति के खिलाफ उम्मीदवार 17 जून, 2025 को दोपहर 3 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 50 रुपये का शुल्क देना होगा। आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
सीजी प्री बीएड, प्री-डीएलएड आंसर की के खिलाफ डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किए गए दावों-आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CG Pre DElEd Answer Key 2025: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- लेटेस्ट अपडेट या उत्तर कुंजी सेक्शन पर जाएं।
- अब संबंधित परीक्षा (प्री डी.एल.एड या प्री बी.एड) का चयन करें।
- सीजी प्री बीएड, प्री-डीएलएड आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
CG Pre DElEd Answer Key 2025: परीक्षा विवरण
सीजी प्री बीएड, प्री-डीएलएड परीक्षा 22 मई, 2025 को आयोजित की गई थी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक प्री बीएड परीक्षा आयोजित की गई थी, जबकि दूसरी पाली में प्री-डीएलएड परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक संपन्न हुई थी। परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जबकुिअब डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल