Chhattisgarh NEET PG Counselling 2025: छत्तीसगढ़ नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी, दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | December 24, 2025 | 04:48 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 1 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 24 से 28 दिसंबर के बीच आवंटित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, छत्तीसगढ़ (CME Chhattisgarhi) ने छत्तीसगढ़ नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार सीएमई सीजी की आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in पर जाकर छत्तीसगढ़ नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 1 में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 24 से 28 दिसंबर के बीच आवंटित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में उम्मीदवार का रोल नंबर, श्रेणी, आवंटित संस्थान, कार्यक्रम, कोटा, जेंडर, एआईआर और नीट स्कोर सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
सीजी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2025 में एनआरआई ओपन और संस्थागत कोटा के तहत दो उम्मीदवारों सहित कुल 273 अभ्यर्थियों को डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) और मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) की सीटें आवंटित की गई हैं। कुल उम्मीदवारों में से 130 पुरुष कैंडिडेट और 143 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
Also read UP NEET PG Counselling 2025: यूपी नीट पीजी राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट upneet.gov.in पर जारी
छत्तीसगढ़ नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 में राज्य ओपन कोटा और राज्य संस्थागत कोटा के तहत क्रमशः 135 और 136 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं। राउंड-1 के लिए कट-ऑफ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 697 के लिए 634 अंकों और एआईआर 1.35 लाख के लिए 240 अंकों के बीच है।
Chhattisgarh NEET PG 2025 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
सीजी नीट पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड में उम्मीदवारों की शीर्ष पसंद रायपुर के पीटी जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में जनरल मेडिसिन में एमडी थी। आवंटित चिकित्सा संस्थान में प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- नीट पीजी 2025 स्कोर कार्ड
- नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड
- सीजी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 अलॉटमेंट लेटर
- एमबीबीएस/ बीडीएस मार्कशीट
- जन्मतिथि सर्टिफिकेट
- कक्षा 12 का प्रमाण पत्र और मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- सरकार द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र
- हाल ही की पासपोर्ट साइज की फोटो (आदि)।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार