CG NEET PG Counselling 2024: छत्तीसगढ़ नीट पीजी काउंसलिंग पंजीकरण cgdme.admissions.nic.in पर शुरू
Saurabh Pandey | November 7, 2024 | 09:14 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ के 6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमडी-एमएस की 311 सीटें हैं। इनकी आधी 155 सीटें ऑल इंडिया कोटे के लिए रिजर्व है। तीन निजी मेडिकल कॉलेजों में सरकारी की तुलना में स्टेट कोटे की सीटें ज्यादा हैं।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, छत्तीसगढ़ की तरफ से सीजी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 7 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट cgdme.admissions.nic.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार राज्य कोटे की सीटों के लिए 11 नवंबर, 2024 (रात 11:59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के 6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमडी-एमएस की 311 सीटें हैं। इनकी आधी 155 सीटें ऑल इंडिया कोटे के लिए रिजर्व है। तीन निजी मेडिकल कॉलेजों में सरकारी की तुलना में स्टेट कोटे की सीटें ज्यादा हैं। इन कॉलेजों में कुल 186 में 160 स्टेट कोटे के लिए आरक्षित हैं। जबकि, 26 सीटें एनआरआई कोटे से भरी जाएंगी।
छत्तीसगढ़ के 10 सरकारी और 5 निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश के लिए 5 नवंबर को काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अब पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रदेश के 9 मेडिकल कॉलेजों में पीजी की कुल 497 सीटें हैं।
Chhattisgarh NEET PG Counselling 2024: आवेदन शुल्क
शैक्षणिक वर्ष के लिए एमडी/एमएस और एमडीएस कार्यक्रम के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है। छत्तीसगढ़ नीट पीजी काउंसलिंग 2024 सामान्य संयुक्त मेरिट सूची के आधार पर केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सीट मैट्रिक्स और आरक्षण रोस्टर के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी।
Chhattisgarh NEET PG Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल |
तारीख |
|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि |
7 नवंबर 2024 |
|
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि |
12 नवंबर 2024 |
|
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग |
7 नवंबर से 12 नवंबर 2024 तक |
Chhattisgarh NEET PG Counselling 2024: सरकारी कॉलेजों में सीटें
छत्तीसगढ़ के 9 मेडिकल कॉलेजों में पीजी की कुल 497 सीटें हैं। इनमें सरकारी में 311 और निजी में 186 सीटें हैं। सरकारी कॉलेजों में आधी सीटें ऑल इंडिया के लिए जबकि निजी में 15 फीसदी सीटें एनआरआई के लिए आरक्षित हैं। सरकारी कॉलेजों में राज्य के लिए 156 और आल इंडिया के लिए 155 सीटें हैं।
Chhattisgarh NEET PG Counselling 2024: निजी सीटों की संख्या और कॉलेज
जबकि निजी में 160 सीटें स्टेट और 26 सीटें एनआरआई के लिए हैं। नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर में पीजी की 150 के बजाय 146 सीटों पर एडमिशन होगा। दरअसल मेडिसिन औ जनरल सर्जरी में 2-2 सीटें कम हो गई हैं। एनएमसी ने पर्याप्त सीनियर रेसीडेंट और जरूरी सुविधा न होने का हवाला देकर ये सीटें कम की हैं। जबकि बालाजी मेडिकल कॉलेज रायपुर में पहली बार पीजी की 66 सीटों को मान्यता मिली है।
CG NEET PG Counselling 2024: सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेजों में फीस
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एक साल की फीस 20 हजार रुपये है, जबकि तीन साल के कोर्स के लिए केवल 60 हजार रुपये जमा करना होगा। वहीं निजी कॉलेजों में नॉन क्लीनिकल के लिए 8 और क्लीनिक विषयों के लिए सालाना 10 लाख रुपये फीस तय की गई है। इस तरह तीन साल की फीस 24 से 30 लाख रुपए ट्यूशन फीस है। दरअसल पीजी छात्रों को हर साल 67 से 75 हजार मासिक स्टायपेंड भी दिया जाता है। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में ये स्टायपेंड समान रूप से दिया जाता है।
अगली खबर
]NEET PG Seat Matrix 2024: नीट पीजी सीट मैट्रिक्स; भारत में शीर्ष कॉलेजों और राज्यवार मेडिकल सीटों का विवरण
नीट पीजी सीटें सरकारी, निजी और डीम्ड मेडिकल विश्वविद्यालयों में वितरित की जाती हैं। सरकारी कॉलेज आमतौर पर निजी संस्थानों और और डीम्ड विश्वविद्यालयों की तुलना में कम शुल्क पर मेडिकल कार्यक्रमों में सीटें प्रदान करते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार