आरआरबी जेई सीबीटी 2 हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | April 12, 2025 | 01:23 PM IST
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर सीबीटी 2 (JE CBT 2) परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आरआरबी जूनियर इंजीनियर 2025 सीबीटी 2 एग्जाम के लिए पात्र उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आरआरबी जेई सिटी स्लिप 2025 और आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी जेई शहर सूचना पर्ची और ई-कॉल लेटर 2025 डाउनलोड करने के लिए सीबीटी-1 में सफल उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरआरबी जेईई 2025 सीबीटी 2 लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी जूनियर इंजीनियर 2025 हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आरआरबी जेई एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र की नाम, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम टाइम और दिशानिर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आरआरबी जूनियर इंजीनियरिंग भर्ती 2025 के लिए सीबीटी 2 परीक्षा 22 अप्रैल, 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
Also readRRB NTPC Exam Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट जल्द होगी जारी, एडमिट कार्ड, चयन प्रक्रिया जानें
यह परीक्षा भारत भर के विभिन्न केंद्रों पर कराई जाएगी। आरआरबी जेईई 2025 भर्ती प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट को शामिल किया गया है। आरआरबी जेईई भर्ती अभियान 2025 के माध्यम से जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट सहित कुल 7951 पदों को भरा जाएगा।
आरआरबी जेई सीबीटी 2 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड/ वोटरआईडी/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आरआरबी जेई सीबीटी 2 सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 और आरआरबी जेई सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: