CG NEET MDS 2024 Counselling: छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट cgdme.in पर जारी
Saurabh Pandey | August 7, 2024 | 09:52 AM IST | 2 mins read
सीजी नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध होगा, जिसमें राउंड 1 काउंसलिंग के लिए चयनित और छत्तीसगढ़ राज्य में एमडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीट सुरक्षित करने वाले उम्मीदवारों का विवरण शामिल होगा।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा निदेशक (डीएमई) छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 1 का सीट आवंटन रिजल्ट घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस काउंसलिंग में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in पर जाकर अपना सीट आवंटन चेक कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा। छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आवंटित संस्थानों में 7 अगसेत से 10 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं।
सीजी नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध होगा, जिसमें राउंड 1 काउंसलिंग के लिए चयनित और छत्तीसगढ़ राज्य में एमडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सीट सुरक्षित करने वाले उम्मीदवारों का विवरण शामिल होगा।
CG NEET MDS Seat Allotment 2024: सीट आवंटन डिटेल
- अभ्यर्थी रोल नंबर
- उम्मीदवार का नाम
- आवंटित संस्थान
- अप्लाइड पाठ्यक्रम
- आवंटित कोटा
- उम्मीदवार श्रेणी
- नीट एमडीएस ओवरऑल रैंक
- नीट एमडीएस स्कोर
- बोनस अंक (यदि कोई हो)
- कुल मार्क
CG NEET MDS Seat Allotment 2024: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in पर जाएं।
- छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस राउंड 1 सीट आवंटन पत्र' लिंक पर जाएं।
- छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस सीट आवंटन पत्र पीडीएफ 2024 डाउनलोड करें।
- अब सीट आवंटन चेक करने के लिए अपना रोल नंबर ढूंढें।
CG NEET MDS 2024: राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम
छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 16 अगस्त को घोषित किया जाएगा। संस्थान में स्क्रूटिनी और प्रवेश प्रक्रिया 17 से 20 अगस्त तक शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।
CG NEET MDS 2024: मॉप अप राउंड शेड्यूल
छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस 2024 मॉप अप राउंड शेड्यूल के अनुसार, चॉइस फिलिंग 22 अगस्त से शुरू होगा और प्राथमिकताएं जमा करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस 2024 मॉप अप राउंड के लिए सीट आवंटन 2 सितंबर को घोषित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ NEET MDS 2024 स्ट्रे वैकेंसी राउंड, सीट आवंटन परिणाम 9 सितंबर को आएगा।
Also read UP NEET UG Counselling Guidelines 2024: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग गाइडलाइंस जारी, काउंसलिंग डेट्स, फीस
Chhattisgarh NEET MDS 2024: सीट मैट्रिक्स
- शासकीय डेंटल कॉलेज, रायपुर: 26 सीटें
- रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च: 37 सीटें
- न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट: 20 सीटें
- त्रिवेणी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर: 18 सीटें
- मैत्री कॉलेज ऑफ डेंटिस्ट्री एंड रिसर्च सेंटर: 23 सीटें
- छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट: 20 सीटें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल