CGSSB Sub Engineer Recruitment Notification 2026: सीजीएसएसबी सब इंजीनियर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी

Saurabh Pandey | November 24, 2026 | 12:53 PM IST | 1 min read

सीजीएसएसबी ने सब इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। चयन मंडल द्वारा जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

सीजीएसएसबी सब इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए 215 पदों पर शॉर्ट नोटिस जारी कर दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने ग्रुप-1, क्लास-3 (इंजीनियरिंग सेवा) के अंतर्गत सब इंजीनियर (उप अभियंता) के पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य सिविल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल क्षेत्रों में कुल 215 रिक्त पदों को भरना है।

इस भर्ती के तहत योग्यता, शुल्क, पाठ्यक्रम और आवेदन की तारीखों सहित विस्तृत विज्ञापन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जारी किया जाएगा।

सीजीएसएसबी उप अभियंता भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

CGSSB Sub Engineer Recruitment 2026: रिक्तियों का विवरण

पद का नाम
रिक्तियां
शैक्षणिक योग्यता
सब इंजीनियर (सिविल)
197
सिविल इंजीनियरिंग में 3-वर्षीय डिप्लोमा
सब इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
17
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3-वर्षीय डिप्लोमा
सब इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)
1
इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3-वर्षीय डिप्लोमा
कुल
215
-

Also read Indian Army Sports Quota Recruitment 2026: इंडियन आर्मी खेल कोटा भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 1 दिसंबर से आवेदन

CGSSB Sub Engineer Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

सीजीएसएसबी सब इंजीनियर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 मार्च, 2027 को आयोजित की जानी है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]