CG Lecturer Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ लेक्चरर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | November 23, 2026 | 12:45 PM IST | 2 mins read

सीजीएसएसबी ने छत्तीसगढ़ लेक्चरर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परीक्षा प्रदेश के 5 जिलों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संपन्न होगी। (आधिकारिकवेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लेक्चरर के विभिन्न पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा (LSL26) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के सभी पेजों का प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना अनिवार्य है, क्योंकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र की एक प्रति जमा की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी) लाना अनिवार्य होगा।

परीक्षा के दिन सुरक्षा जांच और सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए मुख्य द्वार 30 मिनट पहले यानी ठीक 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।

CG Lecturer Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

परीक्षा का नाम
परीक्षा तिथि / दिन
परीक्षा का समय
कुल परीक्षा जिला
लेक्चरर (हिन्दी),
लेक्चरर (अंग्रेजी),
लेक्चरर (संस्कृत),
लेक्चरर (भौतिकी),
लेक्चरर (राजनीति शास्त्र),
लेक्चरर (इतिहास),
लेक्चरर (भूगोल) एवं
लेक्चर (अर्थशास्त्र) भर्ती परीक्षा (LSL26)
29 नवंबर 2026 (रविवार)
सुबह 10 से 12:15 बजे तक
5

Also read SBI PO Interview Admit Card 2026: एसबीआई पीओ इंटरव्यू कॉल लेटर sbi.bank.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें

CG Lecturer Exam Date 2026: ड्रेस कोड

  1. हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाए।
  2. काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनने की मनाही होगी ।
  3. केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति होगी। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा।
  4. स्वेटर के लिए हल्के रंग एवं आधे बांह का बाध्यता नहीं होगा।
  5. फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
  6. कान में किसी भी प्रकार का आभूषण मना है।
  7. धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा।
  8. ऐसे उम्मीदवारों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा तभी ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।

CG Lecturer Exam Date 2026: परीक्षा गाइडलाइंस

  1. परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना मना है।
  2. चयन के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः इसे सुरक्षित रखें ।
  3. निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जाएगा।
  4. परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।
  5. परीक्षा के पहले आधे घंटे एवं आखिरी आधा घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]