CGSSB Result 2026: फायरमैन, अनुरेखक, प्रयोगशाला परिचारक, जेजेए परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी
Abhay Pratap Singh | September 23, 2026 | 07:32 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थियों को सीजीएसएसबी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज फायरमैन (NSF26), अनुरेखक (सिविल) (WRDT26), प्रयोगशाला परिचारक (PSLA26) और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (HJJA25) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।
अभ्यर्थियों को रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बोर्ड ने उक्त पदों की लिखित परीक्षा के परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध करा दी है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।
CGSSB Written Exam Result 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना परिणाम जांच सकते हैं:
- सीजीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- भर्ती से संबंधित रिजल्ट लिंक पर जाएं और क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- उम्मीदवार अपना रिजल्ट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 23 सितंबर 2026 को सीजीएसएसबी के वेबसाइट और सीजी व्यापम पोर्टल https://vyapameg.cgstate.gov.in पर उक्त परीक्षा का अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।”
CGSSB Written Recruitment Exam: भर्ती परीक्षा की तिथि
उम्मीदवार भर्ती परीक्षाओं की तिथियां नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| भर्ती परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि |
|---|---|
| फायरमैन पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (NSF26) | 19 जुलाई 2026 |
| अनुरेखक (सिविल) पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (WRDT26) | 2 अगस्त 2026 |
|
प्रयोगशाला परिचारक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (PSLA 26)
|
26 जुलाई 2026 |
| जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एवं जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) पदों पर प्रथम चरण की लिखित भर्ती परीक्षा (HJJA25) | 4 जनवरी 2026 |
अगली खबर
]DU: यमुना किनारे उगाई जाने वाली सब्जियों में खतरनाक भारी धातु प्रदूषण और कैंसर का खतरा, नए अध्ययन में खुलासा
शोध दल ने वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण अभियांत्रिकी और माइक्रोबायोम अनुसंधान जैसे विभिन्न क्षेत्रों की विशेषज्ञता को एक साथ लाते हुए इस बहुआयामी अध्ययन को पूरा किया।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल